लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 'कबूतरों से चीतों को रिहा करने तक' के बयान पर ओवैसी ने बोला हमला, ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 19, 2022 13:19 IST

बिलकिस बानो बलात्कार मामले के 11 दोषियों की रिहाई के खिलाफ आक्रोश के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा चीतों के अलावा बलात्कारियों को भी रिहा करती है।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा चीतों के अलावा बलात्कारियों को भी रिहा करती है।पीएम मोदी ने कहा कि देश ने कबूतरों को रिहा करने से लेकर चीतों को रिहा करने तक का लंबा सफर तय किया है।गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि दोषियों को छूट दी गई क्योंकि उन्होंने जेल में 14 साल पूरे कर लिए थे और उनका व्यवहार अच्छा पाया गया था।

हैदराबाद: बिलकिस बानो मामले में दोषियों को रिहा करने के लिए गुजरात सरकार के केंद्र से इजाजत लेने संबंधी खबरें आने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला। हाल ही में गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि दोषियों को छूट दी गई क्योंकि उन्होंने जेल में 14 साल पूरे कर लिए थे और उनका व्यवहार अच्छा पाया गया था। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गुजरात में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन करते हुए कहा कि देश ने कबूतरों को रिहा करने से लेकर चीतों को रिहा करने तक का लंबा सफर तय किया है। इसपर ओवैसी ने सूची में 'बलात्कारियों' को भी जोड़ा। सीबीआई बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में दोषियों रिहा करने के फैसले के खिलाफ थी, जबकि गुजरात सरकार ने कहा कि उन्हें अच्छे व्यवहार के आधार पर रिहा किया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को पता चला कि 11 आरोपियों में से एक मितेश चिमनलाल भट्ट ने जून 2020 में पैरोल पर बाहर रहने के दौरान एक महिला से छेड़छाड़ की थी। वहीं, तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने भी बिलकिस बानो मामले के 11 दोषियों को रिहा करने के गुजरात सरकार के फैसला पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "गुजरात बीजेपी 2022 घोषणापत्र पर आइटम 1: सभी "संस्कारी" बलात्कारियों और हत्यारों को फिर से चुने जाने पर हर राष्ट्रीय अवकाश पर रिहा करने का वादा।"

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीBJPनरेंद्र मोदीमहुआ मोइत्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए