लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी बोले- भारत रत्न के चुनाव में मुसलमानों, दलितों की अनदेखी, ब्राह्मणों का है विशेष क्लब!

By भाषा | Updated: February 11, 2019 00:22 IST

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘‘ऐसा कहकर आप क्या संदेश देना चाहते हैं। क्या भारत का संविधान बड़ा है या आपकी सोची बड़ी है? संविधान हमें उस धर्म का पालन करने की इजाजत देता है जिसका हम पालन करना चाहें। ’’ 

Open in App

हैदराबाद, नौ फरवरी (भाषा) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमिन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असादुद्दीन ओवैसी ने योगगुरु रामदेव के इस बयान पर आपत्ति व्यक्त कि कि भगवान राम न केवल हिंदुओं के बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे।ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम किसी की आस्था के विरुद्ध नहीं हैं। लेकिन दूसरों पर अपनी आस्था थोपना गलत है। ऐसी बातें संघ परिवार और आरएसएस द्वारा बार बार कही जाती हैं। हम बस इतना कहना चाहते हैं कि भारत में हम मुसलमान अपनी मर्जी से मुसलमान बने हैं....।’’ उन्होंने कहा कि किसी ने उनके पूर्वजों को इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर नहीं किया।योगगुरु रामदेव ने शुक्रवार को कहा था कि अयोध्या में राममंदिर निर्माण का मुद्दा देश के गर्व से जुड़ा है। उन्होंने दावा किया था कि भगवान राम न केवल हिंदुओं के बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे। हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने कहा, ‘‘ऐसा कहकर आप क्या संदेश देना चाहते हैं। क्या भारत का संविधान बड़ा है या आपकी सोची बड़ी है? संविधान हमें उस धर्म का पालन करने की इजाजत देता है जिसका हम पालन करना चाहें। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप किसी की गलत छवि पेश कर रहे हैं..ऐसा आप क्यों कर रहे हैं?’’ देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न को लेकर संसद में अपने बयान की हो रही आलोचना के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा, ‘‘मैं पूछना चाहूंगा कि इसमें गलत क्या है?’’ ओवैसी ने कथित रुप कहा था कि भारतरत्न ब्राह्मणों और ऊंची जातियों का विशेष क्लब बन गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप भी उस लिस्ट को ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि उसमें मुसलमानों और दलितों की साफ तौर पर अनदेखी हो रही है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीभारत रत्नबाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए