लाइव न्यूज़ :

बिहार में 5 सीटों पर मिली सफलता के बाद पहली बार असदुद्दीन ओवैसी बोले- पार्टी की यात्रा कई विफलताओं व सफलताओं में से एक है

By अनुराग आनंद | Updated: November 16, 2020 10:03 IST

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारी पार्टी की यात्रा कई विफलताओं और सफलताओं से होकर गुजरते हुए यहां तक पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देइस जीत के बाद पार्टी खुश है। लेकिन, विधायकों के टूटने का डर भी सता रहा है। इसको देखते हुए पांचों विधायकों को हैदराबाद बुलाया गया है।

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में एआईएमआईएम के 5 विधायकों को जीत मिली है। चुनाव परिणाम आने के बाद टूट के डर से बचाने के लिए पार्टी चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपने विधायकों को हैदराबाद शिफ्ट कर दिया है। 

बिहार में 5 सीटों पर जीत के बाद पार्टी की सफलता को लेकर पहली बार बयान देते हुए AIMIM प्रमुख ओवैसी ने कहा कि हमारी पार्टी की यात्रा कई विफलताओं और सफलताओं से होकर गुजरते हुए यहां तक पहुंची है, लेकिन हमने अपने संघर्ष को कभी नहीं रोका।

उन्होंने कहा कि जब मैं एक किशोर था, आरएसएस के लोग हमारे घर के पास घृणित नारे लगाते थे। इस तरह के अनुभवों ने मुझे पहले से और अधिक मजबूत और संकल्पित बनाया इस तरह "बी-टीम" जैसे आधारहीन उपमा मुझे दिया जाने लगा।

बता दें कि इस जीत के बाद पार्टी खुश है। लेकिन, विधायकों के टूटने का डर भी सता रहा है। इसको देखते हुए पांचों विधायकों को हैदराबाद बुलाया गया है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने बिहार चुनाव में जीते पार्टी के पांचों विधायकों से मुलाकात की। 

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा है पार्टी को मुस्लिम वोट बैंक के बंटने की फिक्र नहीं है। आने वाले दिनों में दूसरे राज्यों में भी पार्टी जनाधार बढ़ाएगी। 

बता दें कि आज (सोमवार) शाम साढ़ें चार बजे शाम तक बिहार के सीएम तौर पर नीतीश कुमार शपथ ले सकते हैं। इस तरह नीतीश कुमार लगातार चौथी बार राज्य को मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। डिप्टी सीएम पद को लेकर अभी पत्ता साफ नहीं हुआ है। लेकिन, तारकेश्वर प्रसाद सिंह का नाम डिप्टी सीएम पद के लिए आगे बढ़ाया जा रहा है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमबिहारआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम