लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने भी उठाया 'भारत रत्न' पर सवाल, कहा- कितने एससी/एसटी और मुसलमानों को मिला

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 28, 2019 09:20 IST

महाराष्ट्र में एक सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि बाबा साहेब को भारत रत्न दिया लेकिन दिल से नहीं, मजबूरी में!

Open in App

मुंबई के ठाणे में एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी ने भारत रत्न पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे ये बताओ कि जितने भारत रत्न के अवार्ड दिए गए हैं उसमें से कितने दलित, आदिवासी, मुसलमानों, गरीबों, अपर कास्ट और ब्राह्मणों को दिए गए हैं? बाबा साहेब को भारत रत्न दिए पर दिल से नहीं दिया। मजबूरी की हालात में दिया।' मंच से उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।

'मैं तूमको काट दूंगा'

अपने संबोधन में ओवैसी आक्रामक मुद्रा में आ गए और उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर गुस्सा निकाला। वोट कटवा के आरोपों पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मुझपर आरोप लगते है मैं भड़काऊ भाषण देता हूं, मैं वोट काटता हूं। तो मैं बता दूं कि मैं वोट नहीं काटता  मैं तुमको काट दूंगा।'

अटल को भारत रत्न देने का भी विरोध

इससे पहले ओवैसी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न सम्मान दिए जाने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लाल कृष्ण अडवाणी को भी पद्म विभूषण दिए जाने का विरोध किया था।

इस बार तीन लोगों को मिला भारत रत्न

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत तीन नामचीन हस्तियों को भारत रत्न देने का ऐलान किया था। यह हिंदुस्तान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जो असाधारण राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है।

टॅग्स :भारत रत्नअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव