लाइव न्यूज़ :

लॉ कमीशन की स्वतंत्रता को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने किया सवाल, जानिए क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 10, 2022 16:49 IST

EWS कोटा पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि SC/ST स्कॉलरशिप की ऊपरी सीमा 2.5 लाख है और आप लोगों की 8 लाख है तो रेवडी किस की आरक्षित हो रही है? मेरा मानना यह है कि यह पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण हटाने का पहला कदम है। यह EWS नहीं है बल्कि उच्च जाति के लिए कोटा है।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने लॉ कमीशन की स्वतंत्रता को लेकर सवाल किया।उन्होंने कहा कि मैं लॉ कमीशन की स्वतंत्रता के बारे में एक सवाल उठा रहा हूं, जिसे एक स्वतंत्र संगठन माना जाता है।ओवैसी ने कहा कि 2018 में जब जस्टिस बीएस चौहान इसके अध्यक्ष थे, तो उन्होंने कहा कि यूसीसी की कोई आवश्यकता नहीं है।

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को लॉ कमीशन की स्वतंत्रता को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा, "मैं लॉ कमीशन की स्वतंत्रता के बारे में एक सवाल उठा रहा हूं, जिसे एक स्वतंत्र संगठन माना जाता है। उनका मुख्य कार्य स्वतंत्र विशेषज्ञ को कानूनी सलाह देना है। 2018 में जब जस्टिस बीएस चौहान इसके अध्यक्ष थे, तो उन्होंने कहा कि यूसीसी की कोई आवश्यकता नहीं है।"

यही नहीं, ओवैसी ने लॉ कमीशन के अध्यक्ष पर कुरान की गलत व्याख्या करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी स्थिति साफ करे। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यह भी पूछा की यूसीसी में मुस्लिमों के लिए क्या है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब ओवैसी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर भाजपा पर इस तरह से हमला बोला हो।

इससे पहले ओवैसी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, "मोदी सरकार ने भारतीय विधि आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। उनके फैसले ने कुरान की आयतों के अनुवाद को गलत तरीके से पेश किया, स्कूलों की तुलना सेना के शिविरों / जेलों से की और हिजाब पर प्रतिबंध को बरकरार रखा। लॉ कमीशन ऑफ इंडिया के एक अन्य सदस्य ने लव जिहाद का सिद्धांत प्रतिपादित किया।"

उन्होंने आगे लिखा, "ये "मेधावी" न्यायविद समान नागरिक संहिता की व्यवहार्यता पर विचार करने जा रहे हैं। हम उनकी निष्पक्षता और क्षमता का अनुमान लगा सकते हैं।" वहीं, EWS कोटा पर ओवैसी ने कहा, "SC/ST स्कॉलरशिप की ऊपरी सीमा 2.5 लाख है और आप लोगों की 8 लाख है तो रेवडी किस की आरक्षित हो रही है? मेरा मानना यह है कि यह पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण हटाने का पहला कदम है। यह EWS नहीं है बल्कि उच्च जाति के लिए कोटा है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया