लाइव न्यूज़ :

Yogi Adityanath के 'Hyderabad का नाम बदलने' वाले बयान पर Asaduddin Owaisi का पलटवार

By गुणातीत ओझा | Updated: November 29, 2020 17:00 IST

हैदराबाद नगर निकाय चुनाव इन दिनों सुर्खियों में है। हैदराबाद में होने वाले इस चुनाव में भाजपा समेत अन्य बड़ी पार्टियां जोर-शोर से लगी हुई हैं। चुनावी अभियान के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा था हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने कहा था हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर देना चाहिए।ओवैसी ने कहा 1 दिसंबर को मजलिस को वोट देकर इनके मुंह पर यहां की जनता तमाचा रसीद करेगी।

हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (Hyderabad Nagar Nikay Chunav) इन दिनों सुर्खियों में है। हैदराबाद(Hyderabad) में होने वाले इस चुनाव में भाजपा (BJP) समेत अन्य बड़ी पार्टियां जोर-शोर से लगी हुई हैं। चुनावी अभियान के दौरान योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) ने कहा था हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर (Bhagya Nagar) कर देना चाहिए। इस पर असदुद्दीन ओवैसी(Asaduddin Owaisi) ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग यहां का नाम बदलना चाहते हैं, यहां रहने वालों को पाकिस्तान, अफगानिस्तानी रोहिंग्या बतातें है। 1 दिसंबर को मजलिस को वोट देकर इनके मुंह पर यहां की जनता तमाचा रसीद करेगी।

IMIM नेता ने कहा, "बीजेपी के जितने लीडर है, चीफ मिनिस्टर है वो ये कह रहे हैं कि हैदराबाद का नाम बदल दिया जाएगा। मैं यहां कि आवाम से ये सवाल कर रहा हूं, क्या आप चाहते हैं कि हैदराबाद का नाम तब्दील कर दिया जाए? क्या आप हैदराबादा का नाम भाग्यनगर रखना चाहते हैं। अगर आप हैदराबाद के नाम को हैदराबाद रखना चाहते हैं तो मेरी आपसे गुजारिश है कि बीजेपी को शिकस्त दीजिए, मजलिस को कामयाब कीजिए।"

ओवैसी ने अपने भाषण में आगे कहा, "....बीजेपी कह रही है पुराने शहर के इलाके में पाकिस्तानी, अफगानिस्तानी, रोहिंग्या रहते है यहां सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। मैं बीजेपी को बताना चाहता हूं कि ये धमकियां किसी और को देना,ये हैदराबाद की सरजमीं है, ये बिहार की तरह जो तुमने कामयाबी हासिल की कांग्रेस के यहां पर तुम वो चाल नहीं चल सकते, यहां पर तुम्हारी हर चाल को हम समझते हैं। तुमने जो पुराने शहर की तौहीन की है यहां कि आवाम 1 दिसंबर को मजलिस को एक एक वोट डालकर तुम्हारे मुंह पर एक तमाचा रसीद करेगी.."

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कुछ लोग मुझसे पूछ रहे थे कि क्या हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर किया जा सकता है। मैंने कहा- क्यों नहीं? मैंने उनसे कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद हमने फैजाबाद का नाम अयोध्या और इलाहाबाद को प्रयागराज के रूप में नाम दिया, तो भाग्यनगर के रूप में हैदराबाद का नाम क्यों नहीं बदला जा सकता है?" योगी के इतना कहने के बाद ही समर्थकों ने समर्थन करते हुए जमकर से शोर किया। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीयोगी आदित्यनाथहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!