लाइव न्यूज़ :

अरे संबित पात्रा बच्चा है, बच्चों के बाप से है मेरा मुकाबला: असदुद्दीन ओवैसी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 26, 2018 15:40 IST

अपने तीखे और विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने संबित पात्रा को बच्चा कहते हुए संबोधित कहा है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जून। अपने तीखे और विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने संबित पात्रा को बच्चा कहते हुए संबोधित कहा है। एआईएमआईएम प्रमुख ने असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा पर निशाना साधते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बच्चा करार दिया। 

यह भी पढ़ें: राहुल की इफ्तार पार्टी में प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी पर भड़के ओवैसी, कहा- यह पाखंड की पराकाष्ठा

असदुद्दीन ओवैसी ने संबित पात्रा पर निशाना साधते हुए कहा, अरे संबित पात्रा बच्चा है, बच्चों के बारे में नहीं बोलते। बच्चों के बाप (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) से मुकाबला है हमारा। जब बड़े बात करते हैं तो बच्चों को टांय-टांय नहीं करना चाहिए।इसके अलावा आपातकाल के मुद्दे पर पीएम मोदी के भाषण पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस, महात्मा गांधी की हत्या, 2002 में गुजरात में क्या हुआ, 1984 में सिखों का नरसंहार ये स्वतंत्र भारत में हुई दुनिया को हिला देने वाली घटनाएं थीं। ये किसी को भी कभी नहीं भूलना चाहिए। इस बयान पर संबित पात्रा ने पलटवाल करते हुए ओवैसी को जिन्ना बताया।

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तानी' कहकर पुकारने वाले लोगों से असदुद्दीन ओवैसी ने पूछी यह बात...

संबित पात्रा ने ओवैसी के बयान कड़ी आलोचना करते कहा था कि, आज के राजनीतिक परिदृश्य में मुझे यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि ओवैसी नए जिन्ना है। मुस्लिमों को मुख्यधारा से दूर करने और उन्हें तोड़ने के लिए वह हमेशा उत्तेजित रहते हैं। उनकी यह रणनीति बेहद खतरनाक है जिसे वह बार-बार दोहरा रहे हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीसंबित पात्रानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी