लाइव न्यूज़ :

बालाकोट एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के 130-170 आतंकी मारे गए, 45 का अब भी इलाज जारी-इटली पत्रकार का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 19:42 IST

एक वेबसाइट स्ट्रिंगर एशिया पर प्रकाशित लेख में इटैलियन जर्नलिस्ट फ्रेंसेसा मरीनो ने कहा कि हमले में घायल हुए 45 आतंकियों का इलाज अब भी किया जा रहा है। यह रिपोर्ट ऐसे समय पर आई, जब पाकिस्तान सरकार ने भारतीय पत्रकारों को बालाकोट की स्थिति देखने का निमंत्रण दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपत्रकार के मुताबिक, लाख कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान सरकार और वहां की सेना नुकसान की सच्चाई को झुठला नहीं पाई। मरीनो ने आगे कहा कि बम गिराने के करीब ढाई घंटे बाद बालाकोट से 20 किलोमीटर दूर शिनकियारी से पाकिस्तानी आर्मी यूनिट लोकेशन पर आई। 

इटली की पत्रकार फ्रांसेस्का मरीनो ने आर्टिकल में दावा किया है कि 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के 130-170 आतंकी मारे गए थे। पत्रकार के मुताबिक, लाख कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान सरकार और वहां की सेना नुकसान की सच्चाई को झुठला नहीं पाई।

एक वेबसाइट स्ट्रिंगर एशिया पर प्रकाशित लेख में इटैलियन जर्नलिस्ट फ्रेंसेसा मरीनो ने कहा कि हमले में घायल हुए 45 आतंकियों का इलाज अब भी किया जा रहा है। यह रिपोर्ट ऐसे समय पर आई, जब पाकिस्तान सरकार ने भारतीय पत्रकारों को बालाकोट की स्थिति देखने का निमंत्रण दिया है। 

इटली के पत्रकार और लेखक फ्रांसेस्का मरीनो ने स्ट्रिंगरसिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा कि भारत द्वारा 26 फरवरी की सुबह जो एयरस्ट्राइक की गई है उसे बड़ी संख्या में जैश कमांडर मारे गए हैं।

सूत्रों के हवाले से मरीनो ने आगे कहा कि बम गिराने के करीब ढाई घंटे बाद बालाकोट से 20 किलोमीटर दूर शिनकियारी से पाकिस्तानी आर्मी यूनिट लोकेशन पर आई। इसके बाद पाकिस्तानी आर्मी घायलों को शिनकियारी में स्थित हरकत-उल-मुजाहिद्दीन कैंप में लेकर गई जहां पर आर्मी के डॉक्टरों ने उनका इलाज किया।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि इस कैंप में करीब 45 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि करीब 20लोग गंभीर चोट के कारण मर चुके हैं, जो लोग स्वस्थ हो रहे हैं वे लोग अभी भी आर्मी की कस्टडी में हैं और उन्हें अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है।

 मरीनो ने बताया कि अब जहां से पहाड़ी एरिया शुरू होता है वहां पर एक नया साइन बोर्ड लगा दिया गया है, जिससे पता चलता है कि पहाड़ी पर तालीम-अल-कुरान है, जबकि पहले इस जगह के मसूद अज़हर से संबंधित होने के संकेत मिलते थे।

टॅग्स :बालाकोटपाकिस्तानइंडियानरेंद्र मोदीइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील