सत्ता से बेदखल होते ही गायब हो जाएगा नरेंद्र मोदी का करिश्माः यशवंत सिन्हा

By भाषा | Published: August 31, 2018 01:56 AM2018-08-31T01:56:19+5:302018-08-31T01:56:19+5:30

सिन्हा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ करिश्माई नेता जेल में भी हैं।

As long as Modi is in power, charisma only: Yashwant Sinha | सत्ता से बेदखल होते ही गायब हो जाएगा नरेंद्र मोदी का करिश्माः यशवंत सिन्हा

सत्ता से बेदखल होते ही गायब हो जाएगा नरेंद्र मोदी का करिश्माः यशवंत सिन्हा

नई दिल्ली, 31 अगस्तः भाजपा के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा ने आज कहा कि भारत में सत्ता में काबिज लोगों की पूजा करने की प्रवृत्ति है और इसलिए नरेंद्र मोदी को ‘‘करिश्माई नेता’’ के तौर पर देखा जाता है क्योंकि वह प्रधानमंत्री हैं। सिन्हा ने एक किताब के विमोचन समारोह के दौरान यह बयान दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों में एक ‘राष्ट्रीय’ कमजोरी है कि हम सत्ता में काबिज लोगों की पूजा करना शुरू कर देते हैं। हमें इससे छुटकारा पाने की जरूरत है।’’ मोदी के नेतृत्व और उनकी सरकार के चार वर्षों पर किए गए सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह सत्ता में हैं इसलिए वह करिश्माई प्रतीत होते हैं।

सिन्हा ने कहा, ‘‘आज मोदी को करिश्माई नेता के तौर पर देखा जाता है क्योंकि वह प्रधानमंत्री हैं। जब वह सत्ता में नहीं होंगे तब वह करिश्माई भी नहीं होंगे। लोग इसे ऐसे ही देखते हैं।’’ मोदी के साथ काम किए अपने बीते दिनों को याद करते हुए भाजपा के पूर्व नेता ने कहा कि उन्होंने एक ‘‘विनम्र’’ मोदी को देखा है। लेकिन अब वह तेजी से बढ़ रहे हैं।

सिन्हा ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि कुछ करिश्माई नेता जेल में भी हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में भाजपा छोड़ दी थी। वहीं राफेल समझौते, नोटबंदी सहित कई मुद्दों पर वह मोदी सरकार की खुलकर आलोचना भी करते रहे हैं।

Web Title: As long as Modi is in power, charisma only: Yashwant Sinha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे