दिल्ली: केजरीवाल ने दी चेतावनी- यमुना का पानी घट रहा है लेकिन बाढ़ का खतरा टला नहीं

By मनाली रस्तोगी | Published: July 15, 2023 11:56 AM2023-07-15T11:56:46+5:302023-07-15T12:02:31+5:30

केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "यमुना में पानी का स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति नार्मल हो जाएगी। चन्द्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया।"

Arvind Kejriwal says Yamuna water receding but flood threat not over | दिल्ली: केजरीवाल ने दी चेतावनी- यमुना का पानी घट रहा है लेकिन बाढ़ का खतरा टला नहीं

(Photo Credit: AAP Twitter)

Highlightsकेजरीवाल ने कहा कि यह घातक हो सकता है क्योंकि पानी की गति बहुत तेज है और पानी कभी भी बढ़ सकता है।शांति वन के बाढ़ के पानी में खेल रहे बच्चों का एक वीडियो साझा करते हुए केजरीवाल ने सभी से ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने का आग्रह किया।यमुना अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से दो मीटर ऊपर बह रही है।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि यमुना नदी का जल स्तर, जिससे दिल्ली दो दिनों से अधिक समय तक जलमग्न रही, धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। लोगों को दिल्ली के बाढ़ग्रस्त इलाकों में न जाने की चेतावनी देते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह घातक हो सकता है क्योंकि पानी की गति बहुत तेज है और पानी कभी भी बढ़ सकता है।

शांति वन के बाढ़ के पानी में खेल रहे बच्चों का एक वीडियो साझा करते हुए केजरीवाल ने सभी से ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने का आग्रह किया। इसी क्रम में केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "यमुना में पानी का स्तर धीरे धीरे कम हो रहा है। अगर फिर से तेज बारिश नहीं हुई तो जल्द स्थिति नार्मल हो जाएगी। चन्द्रावल और वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स से पानी निकालना चालू कर दिया।" 

उन्होंने आगे लिखा, "इसके बाद मशीनें सुखएंगे। दोनों प्लांट्स कल तक ही चालू हो पाएंगे. कृपया सावधानी बरतें और एक दूसरे की मदद करें।" उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "कई जगह से खबर आ रही है कि कुछ लोग पानी में खेलने या तैरने जा रहे हैं या वीडियो/सेल्फी के लिए जा रहे हैं। कृपया ऐसा ना करें। ये जानलेवा हो सकता है। अभी बाढ़ का खतरा खत्म नहीं हुआ। पानी का वेग बहुत तेज है। पानी कभी भी बढ़ सकता है।"

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार सुबह 10 बजे यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर था। अनुमान है कि शनिवार रात 10 बजे स्तर घटकर 206.72 मीटर हो जाएगा। आईटीओ, शांति वन सहित राजधानी के कई इलाके अभी भी पानी में डूबे हुए हैं। पानी का स्तर कम होते ही दिल्ली मेट्रो ने गति प्रतिबंध हटा दिया। यमुना अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से दो मीटर ऊपर बह रही है।

Web Title: Arvind Kejriwal says Yamuna water receding but flood threat not over

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे