लाइव न्यूज़ :

कोरोना: मौतों के बाद नींद से जागने लगी सरकारें, केजरीवाल बोले- दिल्ली में एक महीने में लगेंगे 44 ऑक्सीजन प्लांट

By विनीत कुमार | Updated: April 27, 2021 13:58 IST

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि अगले करीब 15 दिनों में 1200 आईसीयू बेड दिल्ली में तैयार कर लिए जाएंगे। साथ ही दिल्ली में एक महीने में 44 ऑक्सीजन प्लांट भी लगाने की तैयारी है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल के अनुसार अगले एक महीने में दिल्ली में केंद्र 8 और दिल्ली सरकार 36 ऑक्सीजन प्लांट लगाएगीदिल्ली में 10 मई तक 1,200 नए आईसीयू बिस्तर भी तैयार हो जाएंगे: अरविंद केजरीवालकेजरीवाल के अनुसार फ्रांस से 21 प्लांट मंगाए जा रहे हैं जो आते ही इस्तेमाल में लाए जा सकेंगे

दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी और लोगों की हुई मौतों के बाद अब केंद्र और राज्य सरकारें हरकत में नजर आ रही हैं अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा है कि अगले एक महीने में दिल्ली में 44 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। 

केजरीवाल के अनुसार इसमें 8 केंद्र की ओर से लगाई जाएंगी। वहीं, बाकी के 36 प्लांट दिल्ली सरकार लगाएगी। केजरीवाल के अनुसार दिल्ली में 10 मई तक 1,200 नए आईसीयू बिस्तर भी तैयार हो जाएंगे। 

साथ ही केजरीवाल ने कहा कि 21 प्लांट फ्रांस से मंगाए जा रहे हैं। वहीं 15 अन्य दूसरे देशों से लाने की तैयारी है। केजरीवाल ने बताया कि 21 ऑक्सीजन प्लांट जो फ्रांस से आ रहे हैं उन्हें तत्काल इस्तेमाल में लाया जा सकेगा। ये सभी प्लांट विभिन्न अस्पतालों में लगाए जाएगे।

बैंकॉक से 18 ऑक्सीजन टैंकर लाने की तैयारी

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 18 ऑक्सीजन टैंकर बैंकॉक से लाने का फैसला किया है। ये कल से आने लगेंगे। इससे दिल्ली में विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद मिलेगी। सीएम ने कहा कि केंद्र से इस संबंध में एयर फोर्स की मदद लेने की भी गुजारिश की गई है।

इस बीच मंगलवार को अस्पतालों ने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिहाज से अब पहले के मुकाबले हालात बेहतर हैं और उन्होंने मरीजों को फिर से भर्ती करना शुरू कर दिया है। जयपुर गोल्डन अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. डी के बलूजा ने कहा कि अस्पताल में दिनभर के लिए ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति है।

गौरतलब है कि दिल्ली के लिए करीब 70 टन ऑक्सीजन के साथ पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार सुबह दिल्ली पहुंच गई है। अब इसे तमाम अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है।

बताते चलें कि कि पिछले हफ्ते ऑक्सीदन की कमी के कारण जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 मरीजों की मौत हो गई थी। वहीं, श्री गंगाराम अस्पताल में भी 25 मरीजों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे