लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Road Show: 'कमल का बटन दबाएंगे, मुझे जेल जाना पड़ेगा, वो मुझे तोड़ना चाहते हैं, मैं टूटा नहीं', चांदनी चौक में बोले केजरीवाल

By धीरज मिश्रा | Updated: May 16, 2024 15:10 IST

Arvind Kejriwal Road Show: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्दे केजरीवाल ने कहा कि उन लोगों ने जेल में मुझे तोड़ने की काफी कोशिश कीआप लोगों के प्यार से मैं जेल से बाहर आया हूंकेजरीवाल ने कहा कि यदि आप लोग 25 मई को कमल का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाना होगा

Arvind Kejriwal Road Show: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में जनता से वोट देने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि उन लोगों ने जेल में मुझे तोड़ने की काफी कोशिश की। लेकिन मैं टूटा नहीं। आप लोगों के प्यार से मैं जेल से बाहर आया हूं। केजरीवाल ने कहा कि यह लोग कह रहे हैं मुझे दोबारा जेल जाना होगा। मैं जेल जाऊंगा या नहीं यह आपके हाथ में है। केजरीवाल ने कहा कि यदि आप लोग 25 मई को कमल का बटन दबाएंगे तो मुझे जेल जाना होगा।

अगर आपने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हुआ है। चांदनी चौक से उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल हैं, इन्हें कौन नहीं जानता है। केजरीवाल ने कहा कि जब मतदान के लिए जाओ तो बटन दबाने पहले यह सोचना कि केजरीवाल को जेल भेजना है या नहीं। केजरीवाल ने कहा कि जो करे केजरीवाल से प्यार वह करे मोदी को इंकार।

25 मई को दिल्ली में मतदान

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। सात लोकसभा सीटों पर बीजेपी के सामने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं। आम आदमी पार्टी 4 सीट पर चुनाव लड़ रही है और तीन सीट पर कांग्रेस। दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज कर दिया गया है।

इस वीकेंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के बीजेपी मुख्यमंत्री दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट देने की जनता से अपील करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भी दिल्ली में चुनावी सभा करेंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवाललोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीBJPआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए