लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के फैसले का किया स्वागत, कही ये बात

By विनीत कुमार | Updated: October 23, 2019 18:02 IST

दिल्ली के अवैध कॉलोनियों पर मोदी कैबिनेट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली के लोगों की ये काफी पुरानी मांग थी। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के फैसले का किया स्वागतकेजरीवाल ने कहा- 'ये मांग काफी पुरानी थी, हम फैसले का स्वागत करते हैं'

दिल्ली के अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार के फैसले का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वागत किया है। मोदी सरकार के कैबिनेट में हुए इस अहम फैसले की जानकारी के सामने आने के कुछ ही देर बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वे केंद्र सरकार को दिल्ली के लोगों की ओर से इस कदम के लिए धन्यवाद देते है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली के लोगों की ये काफी पुरानी मांग थी। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं और मैं लोगों की ओर से केंद्र सरकार को इस कदम के लिए बधाई देता हूं।' 

केजरीवाल के अनुसार, 'केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जुलाई में हमारे द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के आधार पर अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण के लिए रूपरेखा तैयार की है। हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू करे, इसमें अब और विलंब नहीं होना चाहिए।'

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक में ये अहम फैसला लिया। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी। इस फैसले से 40 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इस लिहाज से भी ये फैसला अहम साबित हो सकता है। 

जावड़ेकर ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के संबंध में संसद के अगले सत्र में एक विधेयक पेश किया जाएगा। दिल्ली में 1797 अवैध कॉलोनी हैं। हालांकि, इनमें तीन कॉलोनियां नियमित नहीं होंगी। इसमें सैनिक फार्म, महेंद्रू इन्क्लेव और अनंतराम डेयरी शामिल हैं। शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, 'यह एक दूरदर्शी और अभूतपूर्व निर्णय है जिसमें स्वामित्व का अधिकार दिया जा रहा है, चाहे जमीन निजी हो या सरकारी।' 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालदिल्लीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए