लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal In Tihar Jail : 'ये ईश्वर का न्याय है', लूट और छल का अंत 'तिहाड़' में ही होना था, बीजेपी हुई हावी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 1, 2024 12:44 IST

Arvind Kejriwal In Tihar Jail : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल 15 अप्रैल तक तिहाड़ में रहेंगेकेजरीवाल को कोर्ट से नहीं राहत बीजेपी ने इसे ईश्वर का न्याय बताया

Arvind Kejriwal In Tihar Jail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब अरविंद के दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा में तिहाड़ ले जाया जा रहा है और यहां वह 15 अप्रैल तक रहेंगे। तिहाड़ के बाहर भी कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। अरविंद के जेल जाने पर बीजेपी दिल्ली के विभिन्न नेताओं की ओर से बयान आने शुरू हो गए हैं।

कभी केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने इसे ईश्वर का न्याय बताया है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि  ये ईश्वर का न्याय है। दिल्ली की माताओं ,बहनों , बेटियों की करुण पुकार ईश्वर ने सुन ली। दिल्ली का अपराधी आख़िरकार तिहाड़ गया। आज केजरीवाल का पूरा गैंग जेल में है। केजरीवाल के झूठ , लूट और छल का अंत आख़िरकार तिहाड़ में ही होना था। कोई नौटंकी काम ना आई।

वहीं बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज शराब घोटाले के आरोपी अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है। दिल्ली को लूटने वाले कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल अब ईमानदार होने का दावा नहीं कर सकते।

बीजेपी दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को लूटने वाले कट्टर बेईमान अरविंद केजरीवाल अब ईमानदार होने का दावा नहीं कर सकते। शराब घोटाले के सरगना केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ कई सबूत हैं इसीलिए आज वो खुद को कहीं पर भी निर्दोष नही साबित कर पा रहे हैं। यही वजह है की कोर्ट के फैसलों से, कानून और न्याय से वो बच नहीं पा रहे हैं। आज एक्साइज पॉलिसी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा।

यहां जानकारी के लिए बताते चले कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च की रात को ईडी ने गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालकपिल मिश्रBJPप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईआतिशी मार्लेनाAtishi Marlena
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट