लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Case Update: 'जेल से केजरीवाल का आदेश', भावुक हुई आतिशी ने कहा, 'इन्हें अपनी चिंता नहीं'

By धीरज मिश्रा | Updated: March 24, 2024 11:31 IST

Arvind Kejriwal Case Update: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से अपना पहला निर्देश जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी की कस्टडी से केजरीवाल ने भेजा पहला आदेशमंत्री आतिशी ने कहा, कोई इंसान अपनी चिंता छोड़ दूसरों की चिंता कर रहा हैशराब घोटाला मामले में ईडी कस्टडी में हैं केजरीवाल

Arvind Kejriwal Case Update: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से अपना पहला निर्देश जारी किया है। इस बारे में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने जानकारी दी है। उन्होंने रविवार को कहा है कि मुझे केजरीवाल द्वारा निर्देश जारी किया गया है। इस निर्देश ने मेरी आंखों में आंसू ले आया। एक व्यक्ति - जिसे गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे कठिन समय में दिल्ली के लोगों के बारे में कैसे सोच सकता है। बताते चले कि  दिल्ली की मंत्री आतिशी के पास जल विभाग भी है। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल ने कहा है कि चूंकि मैं अंदर हूं, और ऐसे में दिल्ली के लोगों को किसी भी तरह से कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में गर्मियों के दिनों में पानी की समस्या जटिल हो जाती है। जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में दिल्ली सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ पानी की समस्या पर काम करें। जिससे किसी भी दिल्लीवालों को पानी की समस्या से जूझना न पड़े।

दिल्ली वाले सिर्फ वोटर नहीं उनका परिवार है

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को अपना परिवार समझा है। उन्होंने दिल्ली वालों को अपना वोटर नहीं अपना परिवार समझा है। केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को एक बेटे, एक पिता एक भाई के तौर पर चलाया है। इसलिए आज मुश्किल परिस्थिति होने के बावजूद भी वह दिल्ली के लोगों की चिंता कर रहे हैं।

केजरीवाल का आदेश पढ़ते हुए आतिशी ने कहा कि मुझे पता चला है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी और सीवर की समस्या है। इसे लेकर मैं चिंतित हूं। चूंकि मैं जेल में हूं। इसलिए दिल्ली के लोगों को तकलीफ नहीं होना चाहिए। जहां पानी की समस्या है वहां पानी के टैंकर की उचित व्यवस्था की जाए। मुख्य सचिव सहित उच्च अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिया जाए। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालआतिशी मार्लेनाआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईCBI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?