लाइव न्यूज़ :

Watch: गुजरात के वडोदरा में 'मोदी-मोदी' नारों के साथ हुआ केजरीवाल का स्वागत, वीडियो में देखें दिल्ली सीएम का रिएक्शन

By रुस्तम राणा | Updated: September 20, 2022 15:12 IST

जैसे ही अरविंद केजरीवाल वडोदरा एयरपोर्ट के एक्जिट गेट से बाहर आए तो जनता की एक भीड़ मोदी-मोदी नारे लगाने लगी। इस अप्रत्याशित घटना को देखकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल थोड़े असहज नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल एयरपोर्ट के एक्जिट गेट से बाहर निकले तो जनता की एक भीड़ मोदी-मोदी नारे लगाने लगी इस अप्रत्याशित घटना को देखकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल थोड़े असहज नजर आएस्वागत के लिए खड़े आप कार्यकर्ताओं ने जवाबी रूप से 'केजरीवाल-केजरीवाल' के भी नारे लगाए

वडोदरा: गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022) को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार राज्य में अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल वडोदरा पहुंचे जहां उनके स्वागत के दौरान अजीब वाक्या देखने को मिला। 

यहां जैसे ही केजरीवाल वडोदरा एयरपोर्ट के एक्जिट गेट से बाहर आए तो जनता की एक भीड़ मोदी-मोदी नारे लगाने लगी। इस अप्रत्याशित घटना को देखकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल थोड़े असहज नजर आए, हालांकि बाद में वे मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। वहीं अपने नेता के स्वागत के लिए खड़े आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जवाबी रूप से 'केजरीवाल-केजरीवाल' के भी नारे लगाए। 

 

यहां केजरीवाल टॉउन हॉल में एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। यहां उन्होंने राज्य के सभी सरकारी को संबोधित करते हुए कहा, गुजरात के सभी सरकारी कर्मचारियों को मैं गारंटी देता हूँ कि हमारी सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी।

 

 मिशन गुजरात को लेकर केजरीवाल और उनकी पार्टी जोर-शोर से अपने चुनाव प्रचार अभियान में डटी है। भाजपा शासित राज्य में केजरीवाल कई बार दौरा कर चुके हैं। राज्य में भाजपा की लगातार 27 साल से सरकार बरकरार है। मुख्य विपक्षी कांग्रेस पार्टी के अलावा इस बार दिल्ली और पंजाब में सरकार चला रही 'आप' ने भी पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है। 

इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के लिए आप पार्टी ने जनता को लुभाने के लिए कई फ्री योजनाएं देने का ऐलान किया है। दिल्ली के सीएम र्विंद केजरीवाल ने हाल के दिनों में मुफ्त बिजली, रोजगार और महिलाओं को हर महीने एक रुपए की मासिक मदद जैसे कई वादे किए हैं। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालगुजरात विधानसभा चुनाव 2022आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ