लाइव न्यूज़ :

PM मोदी के बारे में शपथ ग्रहण में केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- वो नहीं आ पाए तो कोई बात नहीं, लेकिन..

By अनुराग आनंद | Updated: February 16, 2020 15:02 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने पीएम मोदी को शपथ ग्रहण के लिए न्योता भेजा था, लेकिन वाराणसी में उनका कार्यक्रम था। इसलिए वह नहीं आ पाए। लेकिन, ऐसे में मैं पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से चाहता हूं कि दिल्ली को आगे ले जाने के लिए हमें आशीर्वाद दें।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली को आगे बढ़ाने और इसे दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनाने के लिये प्रधानमंत्री का भी आशीर्वाद चाहता हूं।’’दिल्ली में पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया सहित छह मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों को देश की राजनीति बदल देने का श्रेय देते हुये रविवार को कहा कि दिल्ली को विश्वस्तरीय सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने के लिये वह केन्द्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमने पीएम मोदी को शपथ ग्रहण के लिए न्योता भेजा था, लेकिन वाराणसी में उनका कार्यक्रम था।  इसलिए वह नहीं आ पाए। लेकिन, ऐसे में मैं पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्रियों से चाहता हूं कि दिल्ली को आगे ले जाने के लिए हमें आशीर्वाद दें। केजरीवाल ने कहा कि इसके लिये  उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आशीर्वाद की भी जरूरत होगी।

केजरीवाल ने रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि दिल्ली वालों ने विकास को तरजीह देकर देश की राजनीति को बदलने का काम किया है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं दिल्ली को आगे बढ़ाने और इसे दुनिया का सबसे अच्छा शहर बनाने के लिये प्रधानमंत्री का भी आशीर्वाद चाहता हूं।’’ उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने पिछली सरकार में पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया सहित छह मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की।

केजरीवाल दिल्ली के लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के औपचारिक समापन के बाद केजरीवाल ने मैदान में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुये आप की ऐतिहासिक जीत का श्रेय दिल्ली की जनता को दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच सालों में हमारी यही कोशिश रही कि दिल्ली का कैसे बेहतर विकास हो। अगले पांच साल भी यही कोशिश रहेगी।’’ केजरीवाल ने खुद को दलगत राजनीति से अलग बताते हुये कहा, ‘‘मैं आप का भी मुख्यमंत्री हूं और भाजपा कांग्रेस सहित अन्य दलों के समर्थकों का भी मुख्यमंत्री हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच साल में मैंने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। किसी दूसरी पार्टी के समर्थक होने के आधार पर मैंने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। सभी के काम बिना किसी भेदभाव के किये। अब दो करोड़ दिल्ली वाले लोग मेरा परिवार हैं। मैं सभी के काम करूंगा। चाहे कोई किसी भी जाति धर्म का हो, अमीर हो या गरीब हो।’’

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्लीदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील