लाइव न्यूज़ :

Aam Aadmi Party Protest: सीएम केजरीवाल ने कहा- "गली-गली में शोर है,भाजपा वोट चोर है..."

By धीरज मिश्रा | Updated: February 2, 2024 15:15 IST

Aam Aadmi Party Protest: अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गली-गली में शोर है,भाजपा वोट चोर है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा कि गली-गली में शोर है,भाजपा वोट चोर हैपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा बस चले तो चुनाव ही ना होने देंभाजपा के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, जुटे कार्यकर्ता

Aam Aadmi Party Protest: भाजपा के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जोरदार हमला किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गली-गली में शोर है,भाजपा वोट चोर है। उन्होंने कहा कि,दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ी गई।

उन्होंने कहा कि अक्सर आरोप लगते थे कि भाजपा चुनाव गड़बड़ करके जीतती है। हम सुना करते थे कि भाजपा फर्जी वोट पड़वाती है। लेकिन कभी सबूत नहीं मिला।

अगर ये छोटे से चुनाव में जनतंत्र के साथ खिलवाड़ कर सकते हैं तो लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पता नहीं कितनी बड़ी गड़बड़ करते होंगे । ये सत्ता के लिए देश भी बेच सकते हैं हम ऐसा नहीं होने देंगे।

चंडीगढ़ का चुनाव दिखाता है कि इनके पाप का घड़ा भर गया था। जब पाप का घड़ा भर जाता है तो प्रकृति अपनी झाड़ू चलाती है। दरअसल, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा बस चले तो चुनाव ही ना होने दें और अगर कोर्ट के जरिए हमने चुनाव करवा भी लिए तो उसका निर्णय ऐसे ही होगा। फिर इतना पैसा क्यों खर्च किया जाता है।

देश में चुनाव करवाने के लिए सीधा ही तानाशाही करार कर दी जाए। अगर 2024 में किसी तरह ये आ गए तो नरेंद्र मोदी का नाम नरेंद्र मोदी नहीं रहेगा बल्कि नरेंद्र पुतिन बन जाएगा।

भारत के लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के लिए आज आप सभी का यहां इतनी बड़ी संख्या में पहुंचना ये दर्शाता है ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं, ये 140 करोड़ जनता का देश है। अगर बीजेपी की नीयत साफ होती तो आज देश को ये दिन नहीं देखना पड़ता। जिस तरह विडियो में चुनाव अधिकारी खुद आप की वोटों को काटता हुआ दिख रहा है, ये भी इतिहास के काले दिनों में दर्ज होगा।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीदिल्लीचंडीगढ़Chandigarh
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ