लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Arrested: "मोदी सरकार एजेंसियों की मदद से चुनाव लड़ना चाहती है, हम उनसे डरते नहीं हैं", केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले तेज प्रताप यादव

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 22, 2024 07:58 IST

राजद नेता तेज प्रताप यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन डरने वाला नहीं है, उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लड़ने और जीतने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद नेता तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की तेज प्रताप ने कहा कि इंडिया गठबंधन डरने वाला नहीं है, इंडिया गठबंधन लड़ने और जीतने वाला है।उन्होंने मोदी सरकार पर जांच एजेंसियों के बेजा इस्तेमाल का भी आरोप लगाया

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेज प्रताप यादव ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गुरुवार देर रात में की गई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन डरने वाला नहीं है, उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लड़ने और जीतने वाला है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार राजद नेता तेज प्रताप यादव ने भाजपा पर आगामी चुनावों में अपने फायदे के लिए सरकारी जांच एजेंसियों और अन्य संवैधानिक संस्थानों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इंडिया अलायंस के लोग दिल्ली सरकार के साथ मजबूती से खड़े हैं।

तेज प्रताप यादव ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये पोस्ट में कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जिस तरीके से गिरफ्तार किया गया उस से यह साफ जाहिर हो रहा है की भाजपा पूरे तरीके से डर गई है ओर सरकारी जांच एजेंसी एवम अन्य संवैधानिक संस्थाओं की मदद से चुनाव लडना चाहती है। हम सभी इंडिया महागठबंधन के लोग मजबूती से दिल्ली के सरकार के साथ खड़े है। हम डरने वाले नहीं लड़ के जितने वाले लोग हैं।''

मालूम हो कि दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम गुरुवार को केजरीवाल के आवास पर पहुंची। उनके आवास पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान केजरीवाल को नाटकीय परिस्थितियों के बीच गिरफ्तार कर लिया गया, क्योंकि आप संयोजक केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब नीति मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था।

उसके बाद में प्रवर्तन निदेशालय उन्हें गिरफ्तार करके एजेंसी के मुख्यालय ले गई, जहां ईडी दफ्तर में मेडिकल टीम भी पहुंची। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप कार्यकर्ता और नेता उनके पीछे लामबंद हो गए, जबकि इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने भी आप नेता को अपना समर्थन दिया। भाजपा नेताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को अपना समर्थन दिया और इस बात पर जोर दिया कि "सच्चाई की जीत होनी चाहिए"।

दिल्ली की मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने गुरुवार को कहा कि दो विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी और कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को जब्त करने की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा ईडी के पीछे छुपकर राजनीति कर रही है, जिसे अब बंद कर देना चाहिए।

उन्होंने भाजपा पर अलोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव जीतने का प्रयास करने का आरोप लगाया और उनसे ईडी को अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए एक उपकरण या हथियार के रूप में उपयोग करने के बजाय निष्पक्ष राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में शामिल होने कू चुनौती दी। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवअरविंद केजरीवालआरजेडीप्रवर्तन निदेशालयनरेंद्र मोदीमोदी सरकारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?