लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Arrest Controversy: सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए हुआ तैयार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 22, 2024 11:44 IST

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमत हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमत हुआजस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस बेला द्विवेदी की बेंच मामले की सुनवाई करेगीभारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस बेला द्विवेदी की बेंच गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री की याचिका पर सुनवाई करेगी।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सुनवाई तब शुरू करने को राजी हुआ, जब आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को गैरकानूनी बताते हुए देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है।

आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ देश की राजधानी दिल्ली में व्यापक विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसके साथ पार्टी ने विरोध-प्रदर्शन में विपक्षी गठबंधन इंडिया के अन्य सहयोगी दलों के नेताओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। सूत्रों के मुताबिक ईडी की हिरासत में वह रात को सो नहीं सके और उन्हें कंबल और दवाइयां मुहैया कराई गईं, जो उनके परिवार ने उन्हें घर से दी थीं।

प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल से पूछताछ की और उनके घर की तलाशी ली जिसके बाद उन्हें गुरुवार शाम को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें संघीय एजेंसी के मुख्यालय ले जाया गया जहां उन्होंने रात बिताई।

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर 'चिंतित' है। उन्होंने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में कहा, "अरविंद केजरीवाल जेडप्लस सुरक्षा प्राप्त हैं। वह केंद्र सरकार की ईडी की हिरासत में हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं।"

वहीं गोपाल राय ने दावा किया कि केंद्र सरकार की एजेंसियों और पुलिस ने केजरीवाल के परिवार को नजरबंद किया हुआ है। इस कारण से पार्टी केजरीवाल के माता-पिता से भी संपर्क भी नहीं कर पा रही है। राय ने शुरू में आरोप लगाया कि उन्हें केजरीवाल के परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी गई, लेकिन बाद में उन्हें अनुमति दे दी गई।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केजरीवाल से फोन पर बात की और वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्यों से मिलने उनके आवास पर जा रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल को कांग्रेस पार्टी के पूरे समर्थन का आश्वासन दिया है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालसुप्रीम कोर्टप्रवर्तन निदेशालयआम आदमी पार्टीAam Aadmi Partyकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप