लाइव न्यूज़ :

AAP की बंपर जीत पर अरविंद केजरीवाल ने हनुमान जी को कहा- Thank You

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2020 15:47 IST

आप आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तीसरी बार सीएम बनने जा रहे हैं। केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार सुनील यादव को हराया है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं दिल्ली वासियों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि आपने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा जताया है।केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के लोगों ने नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के नतीजों में आप आदमी पार्टी (AAP) को बंपर जीत मिलते दिख रही है। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक आप 60 सीटों पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि दिल्ली की जनता ने आज अलग किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। जिसे कहते हैं काम की राजनीति। अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने से पहले वंदेमातरम के नारे लगवाए। अरविंद केजरीवाल पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा यह राजनीति देश को अलग दिशा में लेकर जा सकती है। ये पूरे भारत माता की जीत है। 

केजरीवाल ने कहा, आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है। मैं इसके लिए हनुमान जी को भी धन्यावाद देता हूं। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं दिल्ली वासियों को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि आपने तीसरी बार अपने बेटे पर भरोसा जताया है। हमे पूरा पांच साल अब और भी अच्छे से काम करना है। केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के लोगों ने नई किस्म की राजनीति को जन्म दिया है। दिल्ली के लोगों ने कह दिया कि वोट उसी को जो घर-घर को पानी देगा, सड़क बनवाएगा, मोहल्ला क्लीनिक बनवाएगा, जो स्कूल बनवाएगा, जो पार्क बनवाएगा। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर