लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश जिला परिषद चुनावः 245 में से 170 सीट पर जीत, ग्राम पंचायत चुनावों में बीजेपी ने 8,208 सीट में से 6,085 सीट जीतीं, पीएम मोदी ने दी बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2025 07:25 IST

Arunachal Pradesh Zilla Parishad Elections:अरुणाचल प्रदेश पीपुल्स पार्टी (पीपीए) 28 सीट के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस ने जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में सात सीट हासिल कीं।

Open in App
ठळक मुद्देArunachal Pradesh Zilla Parishad Elections: पांच सीट जीतीं, जबकि 23 निर्वाचन क्षेत्रों में निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।Arunachal Pradesh Zilla Parishad Elections: 59 सीट निर्विरोध जीती गईं। जिला स्तर पर स्पष्ट वर्चस्व स्थापित हो गया है।।Arunachal Pradesh Zilla Parishad Elections: मैं जनता के बीच अथक परिश्रम करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूं।

ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जिला परिषद और ग्राम पंचायत की अधिकांश सीट पर जीत हासिल करते हुए अपना दबदबा कायम रखा है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) द्वारा रविवार शाम को अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए। पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए मतगणना शनिवार को हुई। एसईसी सचिव तारू तालो ने बताया कि पंचायत चुनावों के लिए मतगणना देर रात तक जारी रही, जिसकी आधिकारिक पुष्टि रविवार को हुई। एसईसी के एक बयान के अनुसार, जिला परिषद क्षेत्र में भाजपा ने जिला परिषद सदस्य की 245 (जेडपीएम) सीट में से 170 सीट पर जीत दर्ज की, जिनमें से 59 सीट निर्विरोध जीती गईं। इससे जिला स्तर पर उसका स्पष्ट वर्चस्व स्थापित हो गया है।।

अरुणाचल प्रदेश पीपुल्स पार्टी (पीपीए) 28 सीट के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि कांग्रेस ने जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्रों में सात सीट हासिल कीं। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने एक निर्विरोध सीट सहित कुल पांच सीट जीतीं, जबकि 23 निर्वाचन क्षेत्रों में निर्दलीय और अन्य उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

ग्राम पंचायत चुनावों में भी ऐसा ही रुझान देखने को मिला, जहां भाजपा ने 8,208 सीट में से 6,085 सीट जीतीं। पीपीए के उम्मीदवारों ने 386 निर्विरोध सीट सहित कुल 648 सीट जीतीं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 280 निर्विरोध सीट सहित कुल 627 सीट हासिल कीं। कांग्रेस ने 111 निर्विरोध सीट सहित 216 सीट जीतीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 159 निर्विरोध सीट सहित कुल 396 सीट जीतीं।

एनपीपी ने 81 निर्विरोध सीट सहित 160 सीट जीतीं। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने 16 निर्विरोध सीट सहित कुल 27 सीट जीतीं, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने एक सीट जीती। ईटानगर नगर निगम (आईएमसी) के चुनावों में भाजपा ने 20 में से 14 वार्डों में जीत हासिल की।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने रविवार को कहा कि राज्य में पंचायत और नगरपालिका चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मजबूत प्रदर्शन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत और विकसित अरुणाचल के दृष्टिकोण के प्रति जनता का दृढ़ समर्थन झलकता है।

यहां भाजपा के राज्य मुख्यालय में विजय समारोह के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए खांडू ने कहा कि जनादेश ने पार्टी के शासन और विकास एजेंडा में व्यापक जनविश्वास को प्रदर्शित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यद्यपि भाजपा को कुछ सीट गंवानी पड़ीं, लेकिन वे सभी सीट राजग के सहयोगी दलों को मिलीं, और उनके समन्वय से स्थानीय निकायों का गठन सुचारू रूप से किया जाएगा।

मोदी ने अरुणाचल के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा का समर्थन करने को लेकर लोगों को धन्यवाद दिया

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अरूणाचल प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा का समर्थन करने के लिए रविवार को राज्य की जनता को धन्यवाद दिया। पूर्वोत्तर राज्य में ग्राम पंचायत सदस्य की 8,208 सीट में से 6,000 से अधिक सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की। ​​पार्टी ने जिला परिषद सदस्य की 245 सीट में से 170 सीट भी जीतीं।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के लोग सुशासन की राजनीति के प्रति अटूट समर्थन प्रदर्शित करते हैं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘अरूणाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा के प्रति जो स्नेह दिखाया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। इससे राज्य में परिवर्तन के लिए काम करते रहने का हमारा संकल्प और मजबूत होता है।’’ उन्होंने पोस्ट में कहा, ‘‘मैं जनता के बीच अथक परिश्रम करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करता हूं।’’

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशBJPकांग्रेसपेमा खांडूनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम