लाइव न्यूज़ :

Arunachal Pradesh panchayat bypolls: बीजेपी ने 108 पंचायत सीट पर किया कब्जा, जानें एनपीपी, कांग्रेस और जदयू का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2022 20:57 IST

Arunachal Pradesh panchayat bypolls: नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने पांच सीटें हासिल कीं, विपक्षी कांग्रेस और जनता दल (यूनाइटेड) ने तीन-तीन सीटें जीतीं और निर्दलीय उम्मीदवारों को 11 सीटें मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देएनपीपी उम्मीदवार चेलो तगर को 98 मतों के अंतर से हराया। कुल ग्राम पंचायत की कुल 8,216 सीटें और जेडपीएम की 242 सीटें हैं।84.55 प्रतिशत मतदाताओं ने 14 ग्राम पंचायत सदस्यों और एक जेडपीएम का चुनाव करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

ईटानगरः अरुणाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंचायत उपचुनाव में 108 ग्राम पंचायत (जीपी) सीटों पर जीत हासिल की। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य चुनाव आयुक्त हेगे कोजीन ने बताया कि शनिवार को हुई मतगणना के मुताबिक, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने पांच सीटें हासिल कीं, विपक्षी कांग्रेस और जनता दल (यूनाइटेड) ने तीन-तीन सीटें जीतीं और निर्दलीय उम्मीदवारों को 11 सीटें मिलीं।

कुरुंग कुमे जिले की एकमात्र जिला परिषद सदस्य (जेडपीएम) सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार बेंगिया तायंग ने अपने प्रतिद्वंद्वी एनपीपी उम्मीदवार चेलो तगर को 98 मतों के अंतर से हराया। राज्य चुनाव आयोग ने 14 जून को 130 ग्राम पंचायत की सीटों और एक जेडपीएम सीट पर पंचायत उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी की थी।

हालांकि, 116 ग्राम पंचायत सीटों पर मैदान में एक ही उम्मीदवार होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसमें भाजपा ने 101 सीटें, एनपीपी और कांग्रेस ने दो-दो सीटें, एक जद (यू) और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 10 सीटें जीतीं। गौरलतब है कि जेडपीएम की एक सीट और 14 ग्राम पंचायत सीटों के लिए उपचुनाव 12 जुलाई को हुए थे।

कोजीन ने बताया कि कुल 4,057 मतदाताओं में से 84.55 प्रतिशत मतदाताओं ने 14 ग्राम पंचायत सदस्यों और एक जेडपीएम का चुनाव करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अरुणाचल प्रदेश में कुल ग्राम पंचायत की कुल 8,216 सीटें और जेडपीएम की 242 सीटें हैं।

जेडपीएम सीटों में सत्तारूढ़ भाजपा के पास 188, जद (यू) के पास 10, कांग्रेस (नौ), एनपीपी (सात), पीपीए (तीन) और निर्दलीय (24) सीटें हैं। राज्य की कुल जीपीएम सीटों में से भाजपा के पास 6,378 सीटें, कांग्रेस (378), एनपीपी (243), जेडीयू (159), पीपीए (27) और निर्दलीय (1046) हैं। कोजीन ने कहा कि चांगलांग जिले के विजयनगर उप-मंडल की 40 जीपीएम सीटों और जेडपीएम की एक सीट के लिए चुनाव कानून-व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक मुद्दों के कारण लंबित रखा गया है।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशBJPकांग्रेसजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव