लाइव न्यूज़ :

जानिए अरुण जेटली के परिवार में कौन क्या करता है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2019 15:33 IST

1952 को जन्मे अरुण जेटली के पिता भी वकील थे। अरुण जेटली के पुत्र और पुत्री दोनों ही वकील हैं। अरुण जेटली का पूरा नाम अरुण महाराज किशन जेटली है। उन्हें कुशल वक्ता और रणनीतिकार के रूप में याद आते रहेंगे। वह भारतीय जनता पार्टी के संकटमोचक थे। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित विभिन्न पार्टियों के बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।पूर्व केन्द्रीय मंत्री मंत्री का इलाज कई सप्ताह से एम्स में चल रहा था।

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का आज निधन हो गया। जेटली ने दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। जेटली 66 वर्ष के थे। भाजपा के कद्दावर नेता के निधन से राजनीतिक खेमे में दुख की लहर दौड़ गई।

राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित विभिन्न पार्टियों के बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। पूर्व केन्द्रीय मंत्री मंत्री का इलाज कई सप्ताह से एम्स में चल रहा था, जहां उन्होंने आज शनिवार दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर आखिरी सांस ली। वह 66 वर्ष के थे।

1952 को जन्मे अरुण जेटली के पिता भी वकील थे। अरुण जेटली के पुत्र और पुत्री दोनों ही वकील हैं। अरुण जेटली का पूरा नाम अरुण महाराज किशन जेटली है। उन्हें कुशल वक्ता और रणनीतिकार के रूप में याद आते रहेंगे। वह भारतीय जनता पार्टी के संकटमोचक थे। 

अरुण जेटली का जन्म दिल्ली में 28 दिसंबर 1952 को हुआ था। पिता महाराज किशन जेटली अपने समय के नामी वकील थे। मां का नाम रतन प्रभा जेटली था। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली कांग्रेस के दिग्गज नेता की बेटी हैं। अरुण जेटली के पुत्र रोहन जेटली और पुत्री सोनाली जेटली बख्शी दोनों नामी वकील हैं। 

अरुण जेटली की पढ़ाई सेंट जेवियर स्कूल दिल्ली में हुई थी। अरुण जेटली दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री ली और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से ही लॉ की डिग्री हासिल की। अरुण जेटली की शादी 1982 को संगीता जेटली से हुई थी। 

अरुण जेटली की बेटी सोनाली 2015 में अपनी शादी को लेकर चर्चा में आई थीं। उनकी शादी बिजनेसमैन और लॉयर जयेश बख्शी से हुई है। शादी में शाहरुख खान और फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने माने सितारे शामिल हुए थे।

अरुण जेटली खुद, पिता और बेटा व बेटी वकील 

अरुण जेटली के बेटे रोहन भी पिता की तरह वकील हैं।  शुरुआती पढ़ाई उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल आरके पुरम से की है, जिसके बाद एमिटी लॉ स्कूल से लॉ में ग्रेजुएशन की डिग्री ली। न्यूयॉर्क की कार्नेल यूनिवर्सिटी से लॉ में मास्टर की डिग्री ली। 

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह साल 2014 में भारत लौटे, जिसके बाद उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया की मेंबरशिप ली। साल 2014 में उन्होंने बतौर वकील सुप्रीम कोर्ट में अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी।

टॅग्स :अरुण जेटलीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस