लाइव न्यूज़ :

आर्टिकल 370 से जुड़ी याचिकाओं पर संवैधानिक पीठ अक्टूबर में करेगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2019 11:15 IST

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और अन्य को नोटिस जारी करके कहा है कि आर्टिकल 370 से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई पांच जजों की एक संवैधानिक पीठ करेगी। यह सुनवाई अक्टूबर के पहले हफ्ते में की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे अनुच्छेद 370 हटाए जाने को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेजीं हैं। CJI रंजन गोगोई ने सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी और एक याचिकाकर्ता को कश्मीर जाने की अनुमति भी प्रदान की।

सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाए जाने को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेजीं हैं। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र जम्मू कश्मीर की सरकार को नोटिस भी जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और अन्य को नोटिस जारी करके कहा है कि आर्टिकल 370 से जुड़ी सभी याचिकाओं की सुनवाई पांच जजों की एक संवैधानिक पीठ करेगी। यह सुनवाई अक्टूबर के पहले हफ्ते में की जाएगी।

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी और एक याचिकाकर्ता को कश्मीर जाने की अनुमति भी प्रदान की। कोर्ट ने कहा कि ये अनुमति पार्टी नेताओं, दोस्तों और परिजनों से मिलने के लिए दी जा रही है। इसका कोई राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। कोर्ट ने जम्मू कश्मीर सरकार को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए।

कश्मीर टाइम्स की एग्जिक्यूटिव एडिटर अनुराधा भसीन की याचिका पर भी सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी किया। भसीन ने प्रदेश में इंटरनेट, लैंडलाइन और दूसरे संचार माध्यमों पर लगी पाबंदी में ढील के लिए याचिका दी है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को 7 दिन की समय-सीमा के अंदर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

जम्मू कश्मीर के आर्टिकल 370 हटाए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित करने के फैसले के खिलाफ शाह फैसल और शेहला राशिद समेत सात लोगों ने याचिका दायर की है। इन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार को सुनवाई कर रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसुप्रीम कोर्टसीताराम येचुरीधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है