लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 370ः 39वें दिन बाद भी कश्मीर में जनजीवन प्रभावित, स्कूल बंद रहे और सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद

By भाषा | Updated: September 12, 2019 13:35 IST

अधिकारी मोबाइल संचार पर पाबंदियों में ढील देने और वॉयस कॉल सेवाओं को बहाल करने पर भी विचार कर रहे हैं। हालांकि पूरी घाटी में लैंडलाइन काम कर रहे हैं लेकिन मोबाइल पर वॉयस कॉल केवल उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और हंदवाड़ा पुलिस क्षेत्रों में ही हो पा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघाटी के ज्यादातर इलाकों से आवाजाही और लोगों के इकट्ठा होने पर लगी पाबंदियों को हटा लिया गया है। कानून-व्यवस्था को कायम रखने के लिए सुरक्षा बल अभी भी वहां पर तैनात हैं।

कश्मीर में बृहस्पतिवार को भी स्कूल बंद रहे और सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे। अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधानों को खत्म किए जाने के 39वें दिन बाद भी कश्मीर में जनजीवन प्रभावित है।

घाटी के ज्यादातर इलाकों से आवाजाही और लोगों के इकट्ठा होने पर लगी पाबंदियों को हटा लिया गया है। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक कानून-व्यवस्था को कायम रखने के लिए सुरक्षा बल अभी भी वहां पर तैनात हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारी मोबाइल संचार पर पाबंदियों में ढील देने और वॉयस कॉल सेवाओं को बहाल करने पर भी विचार कर रहे हैं। हालांकि पूरी घाटी में लैंडलाइन काम कर रहे हैं लेकिन मोबाइल पर वॉयस कॉल केवल उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और हंदवाड़ा पुलिस क्षेत्रों में ही हो पा रही हैं।

अधिकारियों ने कहा कि घाटी में सामान्य जन जीवन अभी भी प्रभावित है। बाजार और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों से गाड़ियां नदारद रहीं। इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं। स्कूलों को फिर से खोलने के राज्य सरकार के प्रयासों का कोई फल नहीं निकला क्योंकि सुरक्षा को लेकर चिंता के कारण माता-पिता बच्चों को घर से बाहर नहीं भेज रहे।

शीर्ष स्तर के ज्यादातर अलगाववादी नेताओं को हिरासत में रखा गया है जबकि पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत मुख्यधारा के नेताओं को हिरासत में या नजरबंदी में रखा गया है। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)जम्मू कश्मीरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया