लाइव न्यूज़ :

नेहरू और शेख अब्दुल्ला की दोस्ती का परिणाम था कश्मीर के लिए अनुच्छेद 370: वसुंधरा राजे

By भाषा | Updated: September 27, 2019 22:49 IST

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने के निर्णय को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में चलाऐ जा रहे जनजागरण अभियान के अंतर्गत यहां ‘प्रबुद्धजन संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वसुंधरा ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 जवाहरलाल ने 17 अक्टूबर 1949 में बनाया। असल में यह शेख अब्दुल्ला और पंडित नेहरू के बीच की दोस्ती का परिणाम था।’’

Open in App
ठळक मुद्देवसुंधरा ने कहा कि भारत के संसद को भी लाचार करके रख दिया गया।गलतियां पंडित नेहरू जी ने की थी और मैं समझती हूं कि उन पर हमको ध्यान देने की जरूरत है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लगाया जाना असल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला की दोस्ती का परिणाम था। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने के निर्णय को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में चलाऐ जा रहे जनजागरण अभियान के अंतर्गत यहां ‘प्रबुद्धजन संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वसुंधरा ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 जवाहरलाल ने 17 अक्टूबर 1949 में बनाया। असल में यह शेख अब्दुल्ला और पंडित नेहरू के बीच की दोस्ती का परिणाम था।’’

वसुंधरा ने कहा कि भारत के संसद को भी लाचार करके रख दिया गया। इस विषय पर भारत का संसद काम कर सकता था। कश्मीर बनाम हिन्दुस्तान परिस्थिति बन गई थी। इसलिए हमारे तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कह दिया था कि ऐसी कैबिनेट में वह नहीं रह सकते और इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने कहा कि दो-तीन गलतियां पंडित नेहरू जी ने की थी और मैं समझती हूं कि उन पर हमको ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दे का अंतराष्ट्रीयकरण, उसे संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में ले जाने का काम नेहरू ने किया।

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाये जाने सहित अन्य कामों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए वसुंधरा ने कहा कि ये तो मोदी जी का करामात है कि दुनिया आज उनका लोहा मान रही है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद कश्मीर में शांति का वातावरण देखने को मिला है।

टॅग्स :राजस्थानधारा ३७०वसुंधरा राजे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं