लाइव न्यूज़ :

'अनुच्छेद 35A ने नागरिकों के तीन मौलिक अधिकार छीन लिए', सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 29, 2023 10:55 IST

सुनावई के दौरान CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि अनुच्छेद 35-A ने नागरिकों के कई मौलिक अधिकारों को छीन लिया है। इसने नागरिकों से जम्मू- कश्मीर में रोजगार, अवसर की समानता, संपत्ति अर्जित करने के अधिकार छीना है। ये अधिकार खास तौर पर गैर-निवासियों से छीने गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हो रही है28 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई का 11वां दिन थाCJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि अनुच्छेद 35-A से मौलिक अधिकारों का हनन हुआ

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हो रही है। 28 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई का 11वां दिन था। इस दिन सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू और कश्मीर (J&K) के स्थायी निवासियों को विशेष अधिकार प्रदान करने वाले अनुच्छेद 35A को लेकर अहम टिप्पणी की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 35A जम्मू-कश्मीर के अनिवासियों से उनका मौलिक अधिकार छीन रहा था।

सुनावई के दौरान CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि  अनुच्छेद 35-A ने नागरिकों के कई मौलिक अधिकारों को छीन लिया है। इसने नागरिकों से जम्मू- कश्मीर में रोजगार, अवसर की समानता, संपत्ति अर्जित करने के अधिकार छीना है। ये अधिकार खास तौर पर गैर-निवासियों से छीने गए हैं।

सर्वोच्च न्यायलय में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय किशन कौल, संजीव खन्ना, बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई ने कहा कि अनुच्छेद 35ए से भारत के निवासियों के 3 मौलिक अधिकारों का हनन होता है। सीजेआई ने कहा कि अनुच्छेद 35ए से अचल संपत्ति हासिल करने का अधिकार,  रोजगार के अवसर की समानता और भारत के किसी भी हिस्से में रहने और बसने के मौलिक अधिकार अधिकार का हनन होता है। 

सुनवाई में भारत सरकार की तरफ से पेश  सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इस पर सहमति जताई। तुषार मेहता ने कहा कि अनुच्छेद 35ए के अनुसार "स्थायी निवासियों" को परिभाषित करने के लिए वर्ष 1927 को कट-ऑफ वर्ष के रूप में निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि इसके परिणामस्वरूप ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई जहां दशकों से इस क्षेत्र में रह रहे लोगों को अधिकारों से वंचित कर दिया गया। एसजी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि महिलाओं ने एक अनिवासी से शादी करने का अधिकार खो दिया।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में लागू मौजूदा प्रावधान एक संवैधानिक प्रयोग है जो मौलिक अधिकार प्रदान करता है और संपूर्ण संविधान को लागू करता है और जम्मू-कश्मीर के लोगों को अन्य नागरिकों के बराबर लाता है। यह उन सभी कानूनों को लागू करता है जो जम्मू-कश्मीर के लिए कल्याणकारी हैं जो पहले लागू नहीं किए गए थे। 

टॅग्स :धारा 370आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)सुप्रीम कोर्टजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप