लाइव न्यूज़ :

अरशद वारसी को बॉलीवुड में हुए 25 साल

By भाषा | Updated: December 6, 2021 19:01 IST

Open in App

मुंबई, छह दिसंबर अभिनेता अरशद वारसी को बॉलीवुड में अभिनेता के तौर पर सोमवार को 25 साल पूरे हो गए। वारसी ने फिल्म जगत में अपने दोस्तों और उन्हें मौका देने वालों का आभार जताया।

वारसी ने अपने सफर की शुरुआत 1987 में आई फिल्म ‘काश’ में फिल्मकार महेश भट्ट के सहायक निदेशक के तौर पर की थी और नाटकों व जैज़ नृत्य के लिए कोरियोग्राफर (नृत्य निदेशक) के तौर पर भी काम किया।

वह 1993 में आई अभिनेता अनिल कपूर व श्रीदेवी की ‘रूप की रानी चोरों का राजा’ फिल्म के मुख्य गाने के भी कोरियोग्राफर थे। इसके बाद उन्होंने 1996 में आई फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ से अपने अभिनय के करियर की शुरुआत की। इस फिल्म के निर्माता अमिताभ बच्चन कॉरपोरेशन थे।

अभिनेता ने ट्विटर पर उनकी प्रतिभा को सराहने के लिए वरिष्ठ अभिनेत्री जया बच्चन, फिल्म के निदेशक जॉय ऑगस्टीन का आभार जताया।

53 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट किया, “ आज हमारे शानदार फिल्म जगत में मेरे 25 साल पूरे हो गए। इस जगह ने कुछ सबसे प्रतिभाशाली लोगों को मेरा दोस्त बनाया। मैं हमेशा, एबीसीएल, श्रीमति जया बच्चन, जॉय ऑगस्टीन का आभारी रहूंगा।”

उन्होंने कहा कि वह अपने प्रशंसकों, उन्हें प्यार करने वालों तथा उन्हें मौका देने वालों के भी आभारी रहेंगे।

वर्ष 2003 में आई राजकुमारी हिरानी की फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ में वारसी ने ‘सर्किट’ का किरदार निभाया जिसकी व्यापक रूप से प्रशांसा की गई। इसके बाद उन्होंने कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया, जिसमें ‘हलचल’, ‘गोलमाल’ सीरीज़ आदि प्रमुख हैं।

उन्होंने ‘इश्किया’, ‘जॉली एलएलबी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग