लाइव न्यूज़ :

‘तबलीगी जमात’ पर रोक को लेकर अरशद मदनी ने सऊदी अरब के इस्लामी मामलों के मंत्रालय को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर देश में मुसलमानों के प्रमुख संगठन जमीयत उलेमा-ए-हिंद (अरशद मदनी समूह) के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने सऊदी अरब सरकार की ओर से कथित रूप से ‘तबलीगी जमात’ पर लगाए गए ‘प्रतिबंध’ को लेकर मंगलवार को दिल्ली में अरब देश के राजदूत से मुलाकात की और उन्हें धार्मिक मामलों के मंत्रालय के नाम लिखा पत्र सौंपा।

जमीयत की ओर से जारी एक बयान में मौलाना मदनी ने कहा कि भारत में सऊदी अरब के राजदूत सऊद बिन मोहम्मद अल साती से आज मुलाकात की और उन्हें बताया है कि देश के इस्लामी मामलों के मंत्रालय की ओर से तबलीगी जमात के संबंध में दिया गया बयान पूरी ‘दुनिया के मुसलमानों’ के लिए ‘गंभीर चिंता’ का विषय है।

उन्होंने कहा, “सऊदी अरब अपने देश में जमात के बारे में क्या विचार रखता है, यह उनका मामला है और न हमने कभी इस सिलसिले में कोई बात की है, लेकिन इस वक्त धार्मिक मामलों के मंत्रालय की ओर से तबलीगी जमात पर जिस तरह के इल्ज़ाम लगाए गए हैं, वे सिर्फ़ तबलीगी जमात के लिए के लिए ही नहीं, बल्कि तमाम मुसलामानों के लिए तकलीफ का विषय हैं।”

बुजुर्ग मुस्लिम नेता ने कहा कि उन्होंने राजदूत को बताया कि तबलीगी जमात का संबंध देवबंदी विचारधारा से है, इसलिए यह विश्व प्रख्यात इस्लामी शिक्षण संस्थान दारूल उलूम देवबंद और जमीयत-उलेमा-ए-हिंद के लिए चिंता का मामला है।

मौलाना मदनी ने कहा, “ हमने एक खत में अपनी शिकायतें और ज़ज्बात लिखकर राजदूत को दिए हैं और चाहते हैं कि वह इसे इस्लामी मामलों के मंत्रालय तक पहुंचाएं।”

संगठन के प्रमुख ने यह भी कहा, “ राजदूत ने खत को मंत्रालय तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और इस मामले में सहयोग का वादा किया।”

सऊदी अरब के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने हाल में तबलीगी जमात को “आतंकवाद का प्रवेश द्वार” करार देते हुए उस पर “प्रतिबंध” लगा दिया था।

इससे एक दिन पहले सोमवार को दारूल उलूम शिक्षण संस्थान के मुख्य मोहतमिम (मुख्य रेक्टर) मौलाना अबुल कासिम नोमानी ने सऊदी अरब से फैसले पर पुनर्विचार करने की गुजारिश की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब