लाइव न्यूज़ :

पूर्व सांसद अतीक अहमद के पुत्र उमर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

By भाषा | Updated: February 12, 2021 21:40 IST

Open in App

लखनऊ, 12 फरवरी केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) के विशेष न्‍यायिक मजिस्ट्रेट सुब्रत पाठक ने लखनऊ के एक प्रापर्टी डीलर को अगवा कर देवरिया जेल में मारने-पीटने व उससे जबरिया रंगदारी वसूलने के एक मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद के पुत्र मोहम्‍मद उमर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार अदालत ने इसके साथ ही इस मामले में मो. उमर, नीतीश मिश्रा, महेंद्र कुमार सिंह व योगेंद्र कुमार के खिलाफ दाखिल आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 फरवरी नियत की है।

यह मामला थाना कृष्णा नगर से संबधित है। इस मामले की जांच पहले स्थानीय पुलिस कर रही थी लेकिन 12 जून, 2019 को उच्चतम न्यायालय के आदेश से सीबीआई ने इस मामले में अतीक अहमद, फारुख, जकी अहमद, मो. उमर, जफर उल्लाह, गुलाम सरवर व 12 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु की।

सीबीआई ने अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है और उसकी जांच अभी जारी है।

गौरतलब है कि रियल स्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल ने 29 दिसंबर, 2018 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में कहा गया है कि देवरिया जेल में बंद पूर्व सांसद अतीक अहमद ने अपने गुर्गों के जरिए गोमतीनगर आँफिस से उसका अपहरण करा लिया। इसमें कहा गया कि देवरिया जेल में अतीक ने अपने बेटे उमर तथा गुर्गे गुरफान, फारुख, गुलाम व इरफान के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और उसके बेसुध होते ही स्टाम्प पेपर पर दस्तख़त करवा कर करीब 45 करोड़ रूपये की संपत्ति अपने नाम करा ली। आरोप के मुताबिक अतीक के गुर्गो ने उसकी एसयूवी गाड़ी भी लूट ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो