लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: विक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर 23 फरवरी तक लगी रोक, बढ़ी सिद्दू की परेशानी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 31, 2022 17:49 IST

मजीठिया की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, "हम लोकतंत्र में रहते हैं, कम से कम उन्हें नामांकन दाखिल करने की अनुमति दें।”

Open in App
ठळक मुद्देमामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस हेमा कोहली की बेंच ने कीसुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार की ओर से मामले में वरिष्ठ वकील पी चिदंबरम पेश हुए वहीं विक्रम मजीठिया की ओर से इस केस में वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने पैरवी की

दिल्ली: अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से अकाली दल के प्रत्याशी और बादल सरकार में मंत्री रहे विक्रम मजीठिया को गिरफ्तारी से राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नारकोटिक ड्रग एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के मामले में फरवरी तक रोक लगा दी है। इस मामले में अब अगली सुनवाई कोर्ट में 23 फरवरी के बाद होगी।

मामले में सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस हेमा कोहली की बेंच ने आदेश दिया कि 23 फरवरी को मजीठिया लोवर कोर्ट में समर्पण करके नियमित जमानत के लिए आवेदन करेंगे।

कोर्ट ने पंजाब सरकार की ओर से मामले में पेश हुए वरिष्ठ वकील पी चिदंबरम को यह सलाह दी की राज्य सरकार को चुनाव के वक्त  राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ आपराधिक मामले खोलने से पहले संयम से काम लेना चाहिए और इस तरह के मामलों को दर्ज करने से बचना चाहिए।

जिसके जवाब में पी चिदंबरम ने कहा कि यह राज्य सरकार का नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट से जुड़ा मामला है। अगर ऐसे मामलों में देरी की जाएगी तो इससे पंजाब के युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

वहीं कोर्ट में विक्रम मजीठिया की ओर से पैरवी करते हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि यह पंजाब सरकार के द्वारा सीधे-सीधे राजनीतिक बदले की भावना से लिया गया कदम है।

रोहतगी ने कहा कि अगर यह राजनीतिक प्रतिशोध का मामला नहीं होता तो फिर अचानक चुनाव से पहले इस तरह की कार्यवाही क्यों की जा रही है। कोर्ट से मैं स्पष्ट कहना चाहता हूं कि मजीठिया का किसी भी ड्रग्स रैकेट से कोई संबंध नहीं है। 

दोनों पक्षा की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, "हम लोकतंत्र में रहते हैं, कम से कम उन्हें नामांकन दाखिल करने की अनुमति दें।”

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला निश्चिततौर पर कांग्रेस और खासकर नवजोत सिंह सिद्धू के लिए परेशानी वाला है। विक्रम मजीठिया अमृतसर पूर्व से पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष और सीएम रेस में दौड़ रहे नवजोत सिद्धू के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022पंजाबनवजोत सिंह सिद्धूपी चिदंबरमMukul Rohatgiसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos