लाइव न्यूज़ :

अर्नब गोस्वामी-कुणाल कामरा मामला: इंडिगो ने कॉमेडियन पर लगाया 6 महीने का बैन

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: January 28, 2020 23:49 IST

कुणाल कामरा ने इंडिगो की फ्लाइट 6E 5317 में मुंबई से लखनऊ जाते वक्त पत्रकार अर्नब गोस्वामी का एक वीडियो बनाया था। वीडियों में वह अर्नब गोस्वामी को कायर कहते हुए बात करने के लिए लालकारते हुए सुनाई देते हैं।

Open in App

सोशल मीडिया कॉमेडियन कुणाल कामरा पर हवाई सेवाएं देने वाली कंपनी इंडिगो ने छह महीने के लिए फ्लाइट में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। कुणाल कामरा ने अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट किया था, जिसे देखते हुए उन पर यह कार्रवाई की गई। 

दरअसल, कुणाल कामरा ने इंडिगो की फ्लाइट 6E 5317 में मुंबई से लखनऊ जाते वक्त पत्रकार अर्नब गोस्वामी का एक वीडियो बनाया था। वीडियों में वह अर्नब गोस्वामी को कायर कहते हुए बात करने के लिए लालकारते हुए सुनाई देते हैं। वह कहते हुए सुनाई देते हैं कि अर्नब ने उन्हें मानसिक तौर पर बीमार व्यक्ति कहा था। कुणाल कामरा ने कहा कि उन्होंने यह बर्ताव अपने हीरो रोहित वेमुला के लिए किया। 

वह अर्नब गोस्वामी द्वारा उनके शो में रोहित वेमुला की जाति को लेकर चर्चा करने के लिए खरी खोटी सुनाते हैं और कहते हैं कि उन्हें जाकर रोहित वेमुला का दस पेज का सुसाइड नोट पढ़ लेना चाहिए। इसके अलावा वह वीडियो में अर्नब गोस्वामी से काफी कुछ कहते सुनाई देते हैं। पूरे वीडियो में अर्नब गोस्वामी कान में ईयरफोन लगाकर लैपटॉप पर देखते हुए दिखते हैं। 

इंडिगो ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर कुणाल कामरा पर कार्रवाई करने की जानकारी दी और साथ ही यात्रियों से किसी पर निजी हमला करने से मना किया। एयरलाइन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मुंबई से लखनऊ के लिए उड़ान 6 ई 5317 में हुई ताजा घटना के आलोक में हम यह सूचित करना चाहते हैं हम श्रीमान कुणाल कामरा के इंडिगो से सफर करने पर छह महीने की अवधि के लिए रोक लगाते हैं क्योंकि विमान में उनका अस्वीकार्य व्यवहार था।’’ इंडिगो ने कहा, ‘‘इस तरह, हम अपने यात्रियों को सलाह देना चाहते हैं कि वे विमान में व्यक्तिगत छींटाकशी करने से बचें क्योंकि यह साथ में सफर करने वाले यात्रियें की सुरक्षा को संभवत: जोखिम में डाल सकता है।’’

कुणाम कामरा ने इंडिगो द्वारा की गई कार्रवाई के बाद ट्वीट कर जवाब भी दिया।

 

टॅग्स :इंडिगोअर्नब गोस्वामीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया