सियाचिन के ग्लेशियर में हिमस्खलन, सेना के 8 जवान फंसे, बचाव और राहत कार्य जारी

By विनीत कुमार | Published: November 18, 2019 08:14 PM2019-11-18T20:14:55+5:302019-11-18T20:16:48+5:30

ये हिमस्खलन उत्तरी ग्लेशियर के पास 18,000 फीट की ऊंचाई पर दोपहर 3.30 बजे हुआ। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिये गये हैं।

Army Sources: Avalanche hits Army positions in the Siachen Glacier, Rescue and recovery operations are on by troops | सियाचिन के ग्लेशियर में हिमस्खलन, सेना के 8 जवान फंसे, बचाव और राहत कार्य जारी

सियाचिन के ग्लेशियर के पास हिमस्खलन (फाइल फोटो)

Highlightsसियाचिन के ग्लेशियर में हिमस्खलन, कई जवानों के फंसे होने की आशंकाबचाव और राहत कार्य शुरू, उत्तरी ग्लेशियर के पास 18,000 फीट की ऊंचाई पर हिमस्खलन

सियाचिन के ग्लेशियर में आए हिमस्खलन में कई जवान फंस गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार हिमस्खलन  सोमवार दोपहर को इस क्षेत्र में उस स्थान से टकराया जहां सेना के कुछ जवान थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इस घटना में कई जवानों के फंसे होने की आशंका है।

ये हिमस्खलन उत्तरी ग्लेशियर के पास 18,000 फीट की ऊंचाई पर दोपहर 3.30 बजे हुआ। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिये गये हैं। फिलहाल इस मामले में और जानकारी का इंतजार है। सेना के सूत्रों के अनुसार जो जवान इस हिमस्खलन में फंसे हैं वे एक पेट्रोलिंग पार्टी का हिस्सा थे। इसमें 8 जवान शामिल थे।


Web Title: Army Sources: Avalanche hits Army positions in the Siachen Glacier, Rescue and recovery operations are on by troops

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे