लाइव न्यूज़ :

सैनिकों की मौजूदगी से सियाचिन ग्लेशियर में जमा 130 टन ठोस अपशिष्ट सेना ने हटाया

By भाषा | Updated: September 25, 2019 06:11 IST

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक ग्लेशियर पर कुल 236 टन अपशिष्ट पैदा हुआ था। काराकोर्रम रेंज में करीब 12,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ज्यादा सैन्यीकृत क्षेत्र है।

Open in App

सेना ने दुनिया के सबसे खतरनाक युद्धस्थल के पारिस्थिक तंत्र की हिफाजत के लिए चलाए गए अभियान के तहत सियाचिन ग्लेशियर से 130 टन ठोस अपशिष्ट हटाया है। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में सैनिकों की मौजूदगी से ग्लेशियर पर कई टन अपशिष्ट जमा हो गया था और सेना प्रदूषक तत्वों से क्षेत्र को छुटकारा दिलाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 130.18 टन अपशिष्ट हटाया गया है।इसमें 48.41 टन जैव घुलनशील अपशिष्ट, 40.32 टन गैर घुलनशील गैर घातु अपशिष्ट और 41.45 टन गैर घुलनशील घातु अपशिष्ट है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक ग्लेशियर पर कुल 236 टन अपशिष्ट पैदा हुआ था। काराकोर्रम रेंज में करीब 12,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ज्यादा सैन्यीकृत क्षेत्र है, जहां सैनिकों को जमा देने वाली ठंड और तूफानी हवाओं का सामना करना पड़ता है।

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब