लाइव न्यूज़ :

सेना ने नहीं दी जीवनशैली से संबंधित बीमारियों से पीड़ित जवानों को डिसेबिलिटी पेंशनः सूत्र

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 11, 2019 14:12 IST

सेना के सूत्रों ने कहना का कहना है कि इस साल जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से किसी को भी विकलांगता पेंशन नहीं दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने इस वर्ष जीवनशैली से संबंधित बीमारियों से पीड़ित अपने किसी भी जवान को विकलांगता पेंशन नहीं दी है। इस फैसले ने कुछ लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों को भी प्रभावित किया है।

जवानों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने की कोशिशों के बीच भारतीय सेना ने इस वर्ष जीवनशैली से संबंधित बीमारियों से पीड़ित अपने किसी भी जवान को विकलांगता पेंशन नहीं दी है। मिली जानकारी के अनुसार, इस फैसले ने कुछ लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों को भी प्रभावित किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, सेना के सूत्रों ने कहना का कहना है कि इस साल जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से किसी को भी विकलांगता पेंशन नहीं दी गई है।

कहा जा रहा है कि सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और सेना मुख्यालय में उनकी टीम सेना के जवानों को अपने करियर के अंत तक शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रही है।

सूत्रों ने कहा कि हाल ही में पूर्वोत्तर की यात्रा के दौरान जनरल रावत ने भी कहा था कि सेना यह सुनिश्चित करेगी कि विकलांगता पेंशन सुविधा का कोई दुरुपयोग न हो। सेना उन जवानों की शिकायतों को दूर करने की दिशा में भी काम कर रहा है जो कह रहे हैं कि अधिकारियों और जवानों को दी जाने वाली विकलांगता पेंशन में अंतर बहुत अधिक है। इस मामले में उनके बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। विकलांगता पेंशन के मुद्दे पर सेना द्वारा किए गए सुधारों से रक्षा सेवाओं, अधिकारियों और सेवानिवृत्त अधिकारियों के एक वर्ग को असुविधा हुई है। हाल ही में जब वित्त मंत्रालय ने विकलांगता पेंशन प्राप्त करने वाले कार्मिकों पर भी टैक्स लगाने का निर्णय लिया था तो भारी नाराजगी देखी गई थी। 

टॅग्स :भारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया