लाइव न्यूज़ :

J&K: सेना के कुत्ते एल्विन ने किया कमाल, एलओसी पर खोजा एक बारूदी सुरंग, बड़ा हादसा टला

By आजाद खान | Updated: April 16, 2023 11:34 IST

बता दें कि कुछ दिन पहले सेना ने राजौरी के सुंदरबनी के बेरी पट्टन इलाके से पांच एके मैगजीन, एके-47 के 131 राउंड, कुछ गुलेल और दो लाख रुपए नकद जब्त किए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने एलओसी पर एक बड़े हादसे को टाल दिया है। दरअसल, सेना के कुत्ते ने एक बारूदी सुंरग की खोज की है। यह वही इलाका है जहां कुछ दिन पहले सेना ने एक ड्रोन को मार गिराया था।

जम्मू: सेना के कुत्तों ने एक बड़े हादसे को टाल दिया है। दरअसल, कुत्ते ने शनिवार को राजौरी के मंजाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास से एक एंटी पर्सनल माइन का पता लगाया जिससे किसी बड़े हादसे को होने से रोक लिया गया है। 

बता दें कि यह वही इलाका जहां कुछ दिन पहले ही सेना ने एक ड्रोन को मार गिराया था जिसमें से हथिहार और कुछ कैश बरामद किए थे। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी किया गया है जिसके बाद इस एंटी पर्सनल माइन का पता लगा है। इस माइन को पता लगाने वाले कुत्ते की फोटो भी सामने आई है जिसमें कुत्ते को माइन के साथ देखा जा सकता है। 

क्या है पूरा मामला

सेना ने बताया है कि आर्मी का कुत्ता एल्विन ने अपने हैंडलर के प्रशिक्षण और कौशल के उच्च मानकों का प्रदर्शन करते हुए एक ‘एंटी-पर्सनल’ बारूदी सुरंग का पता लगाया है। सेना के अनुसार, इस सुरंग को एलओसी के पास पाई गई है। बताया जा रहा है कि सेना को यह जानकारी मिली थी कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग है, ऐसे में कुत्ता एल्विन की मदद ली गई और उसने इस एंटी पर्सनल माइन का पता लगा लिया। 

इससे पहले सुरक्षा बलों ने एक ड्रोन को मार गिराया था

कुछ दिन पहले सुरक्षाबलों ने राजौरी के सुंदरबनी के बेरी पट्टन इलाके से एक ड्रोन को मार गिराया था जिसमें से सेना ने हथिहार और कैश बरामद किया था। सेना ने पांच एके मैगजीन, एके-47 के 131 राउंड, कुछ गुलेल और दो लाख रुपए नकद जब्त किए थे। इसके बाद इलाके की जांच की गई और फिर इस बारूदी सुंरग का खुलासा हुआ है। 

यही नहीं 9 अप्रैल को भी सेना ने पीर पंजाल घाटी के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने के बाद एक घुसपैठिए को मार गिराया था और दो अन्य को पकड़ लिया था। सेना ने लगभग 17 किलो नशीले पदार्थों के 14 पैकेट, पाकिस्तानी मुद्रा, कुछ दस्तावेज और खाने-पीने की सामग्री के साथ तीन बैग भी बरामद किए थे। 

टॅग्स :भारतीय सेनाएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए