लाइव न्यूज़ :

सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने नेपाल के सेना प्रमुख से बातचीत की

By भाषा | Updated: November 9, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर सेना प्रमुख जनरल एम. एम. नरवणे ने मंगलवार को नेपाल के सेना प्रमुख जनरल जनरल प्रभु राम शर्मा से विस्तृत बातचीत की। सेना प्रमुखों के बीच क्षेत्र में लगातार बदलते सुरक्षा माहौल की पृष्ठभूमि में द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से क्षेत्रीय सुरक्षा हालात पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव की चिंताओं की पृष्ठभूमि में जनरल शर्मा चार दिन की भारत यात्रा पर आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जनरल नरवणे और जनरल शर्मा ने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ाने पर एक-दूसरे से विचार साझा किया।

वार्ता से पहले नेपाली सेना के प्रमुख ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया।

जनरल शर्मा को साउथ ब्लॉक के लॉन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जनरल शर्मा ने रक्षा सचिव अजय कुमार से भेंट की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

नेपाल क्षेत्र के सम्पूर्ण रणनीतिक हितों के दृष्टिकोण से भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और दोनों देशों के नेता अकसर प्राचीन ‘बेटी-रोटी’ के संबंध का हवाला देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग