लाइव न्यूज़ :

"चीन के साथ एलएसी पर तनाव को बढ़ा सकता है अतिक्रमण", बोले थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे

By भाषा | Updated: March 28, 2023 07:21 IST

मामले में बोलते हुए थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि अतीत के समझौतों/प्रोटोकॉल का उल्लंघन करके चीन द्वारा एलएसी पर अतिक्रमण किया जाना भारत के लिए चिंता का विषय है, लेकिन सेना की तैयरियां पूरे जोरों पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देथलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने भारत और चीन के रिश्ते पर बोला है। उनके अनुसार, चीन के साथ एलएसी पर अतिक्रमण तनाव पैदा करने का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है।ऐसे में उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति के लिए सेना तैयार है।

मुंबई: थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने सोमवार को कहा कि चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर अतिक्रमण, तनाव पैदा करने का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है । इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि देश किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

चीन के कदम पर भारत है चिंतित लेकिन सेना है पूरे तरीके से तैयार

जनरल ने कहा कि चीन ने सैनिकों के अवागमन, उनकी तैनाती और सैन्य अभियान से जुड़ी अन्य तैयारियों में महत्वपूर्ण वृद्धि की है, साथ ही उन्होंने इसपर जोर दिया कि एशिया के दो सबसे बड़े देशों के द्विपक्षीय संबंधों से सीमा मुद्दे को बाहर नहीं किया जा सकता है। जनरल पांडे ने कहा कि अतीत के समझौतों/प्रोटोकॉल का उल्लंघन करके चीन द्वारा एलएसी पर अतिक्रमण किया जाना भारत के लिए चिंता का विषय है, लेकिन सेना की तैयरियां पूरे जोरों पर हैं। 

अब भी तनाव का महत्वपूर्ण कारक बना हुआ  है अतिक्रमण- सेना प्रमुख

सेनाध्यक्ष की यह टिप्पणी मई 2020 से पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच जारी गतिरोध की पृष्ठभूमि में आयी है। जनरल पांडे ‘चीन का उत्थान और दुनिया पर उसका प्रभाव’ विषय पर सावित्रीबाई फूले पुणे विश्वविद्यालय और नई दिल्ली के ‘सेंटर फॉर चाइना एनालिसिस एंड स्ट्रैटेचजी’ द्वारा आयोजित दूसरे ‘रणनीतिक डायलॉग’ में बोल रहे थे। 

जनरल पांडे ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमारे ऑपरेशनल वातावरण के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलु विरासत में मिले सीमा विवाद हैं। वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर अलग-अलग सोच और विचारों तथा दावों के कारण विवाद होते रहते हैं। अतिक्रमण अब भी तनाव का महत्वपूर्ण कारक बना हुआ है।’’  

टॅग्स :भारतचीनएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील