लाइव न्यूज़ :

Arjun Modhwadia join BJP: कल कांग्रेस से इस्तीफा और आज भाजपा में शामिल, जानें कौन हैं मोढवाडिया, भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले झटका, गुजरात में कांग्रेस विधायक की संख्या 14

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2024 12:50 IST

Arjun Modhwadia join BJP: वरिष्ठ विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने कल इस्तीफा दिया था और आज भाजपा में शामिल हो गए। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजदूगी में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी पत्र लिखकर इस्तीफे की जानकारी दी।मोढवाडिया ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया था। पोरबंदर से विधायक हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता भी थे।

Arjun Modhwadia join BJP: गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गांधीनगर में कल कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले अर्जुन मोढवाडिया भाजपा में शामिल हो गए। मोढवाडिया, अंबरीश डेर और अन्य ने कल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजदूगी में शामिल हुए। मोढवाडिया ने इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया था। पोरबंदर से विधायक हैं। विधानसभा में विपक्ष के नेता भी थे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफे की जानकारी दी। डेर ने 2017 से 2022 तक अमरेली जिले की राजुला विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक थे।

कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अंबरीश डेर ने भी जनवरी में अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का “बहिष्कार” करने के पार्टी के निर्णय पर आक्रोश प्रकट करते हुए इस्तीफा दे दिया। दोनों नेताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के गुजरात में प्रवेश करने से महज तीन दिन पहले अपने निर्णय की घोषणा की।

डेर और मोढवाडिया के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले पार्टी के राज्यसभा सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री नाराण राठवा अपने बेटे और बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे।  गुजरात में सबसे वरिष्ठ और सबसे प्रभावशाली विपक्षी नेताओं में से एक मोढवाडिया (67) लगभग 40 वर्ष तक कांग्रेस से जुड़े रहे। वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रहे।

मोढवाडिया ने 2022 के चुनावों में पोरबंदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के दिग्गज नेता बाबू बोखिरिया को हराया था। मोढवाडिया के इस्तीफे के साथ ही 182 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर 14 रह गई है। मोढवाडिया पिछले चार महीनों में चिराग पटेल और सीजे चावड़ा के बाद इस्तीफा देने वाले कांग्रेस के तीसरे विधायक हैं।

पटेल ने दिसंबर और चावड़ा ने जनवरी में इस्तीफा दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को संबोधित एक पत्र में, मोढवाडिया ने कहा कि अयोध्या में 'बालक राम' के 'प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव' के निमंत्रण को अस्वीकार करके, पार्टी नेताओं ने न केवल भारत की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, बल्कि पार्टी लोगों की भावनाओं का आकलन करने भी विफल रही।”

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024गुजरातकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ