लाइव न्यूज़ :

14 अप्रैल का इतिहास: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन, अब्राहम लिंकन को मारी गई थी गोली

By भाषा | Updated: April 14, 2020 07:11 IST

14 अप्रैल का इतिहास: हर साल 14 अप्रैल को पूरे देश में अंबेडकर जयंती मनाया जाता है। वहीं, दूसरी ओर ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक भी आज के ही दिन 1912 में हिमखंड से टकराया था। पढ़ें आज का इतिहास...

Open in App
ठळक मुद्दे14 अप्रैल: आज का दिन पूरे देश में अंबेडकर जयंती के तौर पर मनाया जाता है सिख गुरु अर्जन देव जी का भी जन्म आज के दिन 1563 में हुआ

देश दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल के नाम पर कई ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं। यही वह दिन है जब देश के संविधान निर्माता डा. भीम अंबेडकर का जन्म हुआ। उन्हें महान विद्वान और दलितों के मसीहा के तौर पर देखा जाता है। 14 अप्रैल की एक और घटना का जिक्र करें तो अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को इसी दिन गोली मार दी गई थी। उन्हें वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियेटर’ में उस समय गोली मारी गई , जब वह वहां ' आवर अमेरिकन कज़िन' नाटक देख रहे थे।

बालकनी में बैठे लिंकन को रात करीब सवा दस बजे जॉन वाइक्स बूथ नाम के शख्स ने सिर पर पीछे से गोली मारी और वहां से भाग निकला। लिंकन का अगली सुबह निधन हो गया और उनके हत्यारे को घटना के दस दिन बाद अमेरिकी सैनिकों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया। देश दुनिया के इतिहास में 14 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1563 : सिख गुरु अर्जन देव जी का जन्म।

1659 : दिल्ली के तख्तो ताज के लिए लड़ी गई लड़ाई में औरंगजेब ने देवराइ में दारा शिकोह को मात दी।

1865 : अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थिएटर’ में गोली मार दी गई। उन्होंने अगले दिन सुबह दम तोड़ दिया।

1891 : भारत के संविधान निर्माता, महान वकील और दलितों के मसीहा बी आर अंबेडकर का जन्म।

1912 : ब्रिटेन का आलीशान पोत टाइटैनिक हिमखंड से टकराया।

1944 : गोला बारूद से लदे पोत एस एस फोर्ट स्टाइकिन में बम्बई की विक्टोरिया गोदी में विस्फोट हो गया। इसमें 1200 लोग मारे गए।

1958 : सोवियत उपग्रह स्पूतनिक-2 अपने अंतरिक्ष अभियान के 162 दिन बाद नष्ट हुआ।

1970 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाके के बाद गंभीर स्थिति पैदा हो गई। धरती से रवाना होने के 56 घंटे बाद हुए इस हादसे के कारण एक बार तो उसमें सवार तीन अंतरिक्ष यात्रियों की जान पर ख़तरा मंडराने लगा था, लेकिन फिर इसे ठीक कर लिया गया और यह सकुशल धरती पर वापस लौट आया।

1988: सोवियत संघ ने अमेरिका, पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के साथ जिनेवा में एक समझौते पर हस्ताक्षर कर अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पर सहमति जताई।

1989 : कैप्टन रंजन रॉय और उनकी पत्नी लैफ्टिनेंट कमांडर रूपाली राय ने मारूति कार से दुनिया का चक्कर लगाने के अपने अनूठे अभियान की शुरूआत की।

2008 : भारत में कोलकाता और बांग्लादेश में ढाका के बीच 1965 के बाद पहली बार यात्री रेल सेवा की शुरुआत।

2010 : चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप। लगभग 2700 लोगों की मौत।

2010 : आइसलैंड में ज्वालामुखी फटने से आसमान में राख का ऐसा गुबार उठा कि उत्तरी और मध्य यूरोप में हवाई यातायात पर असर पड़ा।

2014 : इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया। इसकी दुनियाभर में भर्त्सना हुई। 

टॅग्स :बी आर अंबेडकररूसअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस