लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के अलावा और किन नेताओं को सजा के बाद गंवानी पड़ी सदस्यता, किसी की बहाल भी हुई, जानें इन राजनेताओं के बारे में

By अनिल शर्मा | Updated: March 26, 2023 11:54 IST

लक्षद्वीप के कांग्रेस सांसद फैजल को हत्या के प्रयास मामले में कोर्ट ने 11 जनवरी 2023 को दस साल की सजा सुनाई जिसके बाद उनकी सदस्यता खत्म हो गई। वहीं सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान की भी सदस्यता चली गई है...

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी के अलावा ऐसे कई विधायक, सांसद हुए जिनकी सजा के बाद सदस्यता चली गई।राहुल गांधी को चार साल पुराने मानहानि मामले में दो साल की सजा के बाद सदस्यता गंवानी पड़ी।

केरल के वायनाड से सांसद रहे राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के चार साल पुराने एक मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद अपनी लोकसभा सदस्यता गंवानी पड़ी है। सूरत की अदालत द्वारा 23 मार्च को सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद ही लोकसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर उनकी सदस्यता रद्द कर दी। अधिसूचना में कहा गया कि राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के दिन यानी 23 मार्च, 2023 से अयोग्य करार दिया जाता है।

गौरतलब है कि राहुल गांधी से पहले भी ऐसे कई विधायकों और सांसदों को सजा मिलने पर अपनी सदस्यता गंवानी पड़ी है। कुछ मामलों में सजा पर रोक के बाद उनकी सदस्यता बहाल भी हुई। हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी को मानहानि मामले में अपनी सदस्यता गंवानी पड़ी है। 

अब्दुल्ला आजम खान

वरिष्ठ सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को इसी साल 13 फरवरी को सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में दो साल सजा का ऐलान हुआ जिसके बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। अब्दुल्ला यूपी के स्वार से सपा विधायक थे।

आजम खान

हेट स्पीच से जुड़े एक मामले में सपा के कद्दावर नेता आजम खान को 27 अक्टूबर 2022 को दो साल की सजा हुई जिसके बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई।

लालू प्रसाद यादव और जगदीश शर्मा

रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने 2013 में राजद नेता लालू प्रसाद यादव व जदयू नेता जगदीश शर्मा को चाईबासा कोषागार से फर्जी तरीके से साल 1994-95 के दौरान करोड़ों रुपये निकालने के मामले में दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी। लोकसभा सचिवालय ने 23 अक्टूबर 2013 को अधिसूचना जारी कर लालू प्रसाद यादव और जगदीश शर्मा की सदस्यता रद्द कर दी थी।

प्रदीप चौधरी

हरियाणा में कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी को सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में 28 जनवरी 2021 को तीन साल की सजा सुनाई जाने के दो दिन बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। हालांकि 19 अप्रैल को हाईकोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी और फिर 20 मई को सदस्यता बहाल हो गई।

मोहम्मद फैजल

लक्षद्वीप के कांग्रेस सांसद फैजल को हत्या के प्रयास मामले में 11 जनवरी 2023 को दस साल की सजा सुनाई जिसके बाद उनकी सदस्यता खत्म हो गई। हालांकि 25 जनवरी को हाईकोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी। अभी तक सदस्यता बहाल नहीं हुई है।

अनिल कुमार साहनी

आरजेडी विधायक रहे अनिल साहनी को जाली हवाई टिकट का इस्तेमाल कर यात्रा भत्ता हासिल करने के मामले में 3 सितंबर 2022 को तीन साल की सजा हुई जिसके बाद उनकी सदस्यता चली गई।

विक्रम सिंह सैनी

विक्रम सिंह सैनी को मुजफ्परनगर दंगों के लिए दोषी ठहराए जाने के बाद सदस्यता गंवानी पड़ी थी। 11 अक्टूबर 2022 में दो साल की सजा हुई थी। विक्रम सिंह सैनी यूपी के खतौली से भाजपा विधायक थे।

अनंत सिंह

21 जून 2022 को एमपी-एमएलए कोर्ट ने राजद विधाय अनंत सिंह को आर्म्स एक्ट के मामले में 10 साल की सजा हुई। अनंत सिंह के घर एके-47 बरामद हुआ था। 15 जुलाई को उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। वे बिहार के मोकाम से विधायक थे।

कुलदीप सिंह सेंगर

यूपी के बांगरमऊ से विधायक रहे कुलदीप सिंह सेंगर को रेप के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 20 दिसंबर 2019 को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। यूपी विधानसभा सचिवालय ने 25 फरवरी 2020 को सदस्यता रद्द कर दी।

जे जयललिता

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को आय से अधिक संपत्ति मामले में सीएम पद छोड़ना पड़ा था। कोर्ट ने 27 सितंबर 2014 को चार साल की सजा सुनाई थी। और 8 नवंबर 2014 को उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई।

राशिद मसूद

कांग्रेस के नेता राशिद मसूद को अयोग्य छात्रों को फर्जी तरीके से MBBS सीट दिलाने के मामले में चार साल की सजा हुई थी। मामला 1990-91 का था। सजा 1 अक्टूबर 2013 को हुई। इसके बाद कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रहे मसूद की राज्यसभा सचिवालय ने 21 अक्टूबर 2013 को सदस्यता रद्द कर दी।

टॅग्स :राहुल गांधीलोकसभा संसद बिललालू प्रसाद यादवJagdish Prasad Sharmaअनंत सिंहJ Jayalalithaa
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना