लाइव न्यूज़ :

अब भारतीय सेना में भी जल्द शामिल होंगे अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर, चीन-पाकिस्तान सीमा पर होगी तैनाती

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: November 5, 2023 15:54 IST

सैन्य रणनीतिकारों का मानना है कि भविष्य में भारत को दोहरे मोर्चे पर सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि वायुसेना और थलसेना दोनों मजबूत हों।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को शामिल करने की तैयारी कर रही हैये अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर वायुसेना के नहीं बल्कि थलसेना की एवियेशन विंग को मिलेंगेअपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टरों की डिलीवरी अगले साल फरवरी-जून के बीच होगी

नई दिल्ली: भारतीय सेना जल्द ही अपने लड़ाकू बेड़े में छह हेवी-ड्यूटी अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को शामिल करने की तैयारी कर रही है। ये अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर वायुसेना के नहीं बल्कि थलसेना की एवियेशन विंग को मिलेंगे। इसके लिए फरवरी 2020 में अमेरिका के साथ 5,691 करोड़ रुपये का समझौता हुआ था। अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर अमेरिका में निर्मित अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर हैं जो हवा से हवा में मार करने वाली स्टिंगर मिसाइलों, हवा से जमीन पर मार करने वाली हेलफायर लॉन्गबो मिसाइलों और बंदूकों और रॉकेटों से लैस हैं। 

छह एएच-64ई अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टरों की डिलीवरी अगले साल फरवरी-जून के बीच होगी। भारतीय वायुसेना पहले से ही  22 ऐसे हेलीकॉप्टरों का संचालन कर रही है। इसके लिए सितंबर 2015 में 13,952 करोड़ रुपये का सौदा हुआ था। सेना की स्ट्राइक कोर को एकीकृत लड़ाकू विमानन कवर प्रदान करने के लिए 22 अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर सीमाओं पर पहले से ही तैनात हैं।

इस बीच  सेना और भारतीय वायुसेना ने रक्षा पीएसयू हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स से 156 और स्वदेशी 'प्रचंड' हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टरों को ऑर्डर करने की योजना को अंतिम रूप दिया है। ये हेलीकॉप्टर सियाचिन ग्लेशियर और पूर्वी लद्दाख जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आक्रामक अभियानों में सक्षम हैं। 

बता दें कि सैन्य रणनीतिकारों का मानना है कि भविष्य में भारत को दोहरे मोर्चे पर सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि वायुसेना और थलसेना दोनों मजबूत हों। यही कारण है कि हाल के दिनों में कई अहम रक्षा फैसले लिए गए हैं। इनमें 97 एलसीए तेजस मार्क1-ए और 66 हेलिकॉप्टर्स की खरीद, फ्रांस से आए 36 राफेल के अलावा 84 सुखोई-30 लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करने और सुखोई विमानों के बेडे़ को स्वदेशी हथियार प्रणालियों और विरुपाक्ष नामक रडार से लैस करने की परियोजना शामिल है।

सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना की रीढ़ कहा जाता है। भारत के पास फिलहाल 250 से ज्यादा सुखोई विमान हैं और बहुत सारे भारतीय उपकरणों और हथियार प्रणालियों के साथ सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू बेड़े को अपग्रेड करने की योजना बनाई जा रही है। उन्नत विमान के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक स्वदेशी विरुपाक्ष रडार होगा जो जेट की क्षमता को बढ़ाएगा।

टॅग्स :भारतीय सेनाDefenseमोदी सरकारइंडियन एयर फोर्सLine of Actual Control
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप