लाइव न्यूज़ :

ए पी अब्दुल्लाकुट्टी मलप्पुरम लोकसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार होंगे

By भाषा | Updated: March 8, 2021 18:35 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, आठ मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को घोषणा की कि उसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए पी अब्दुल्लाकुट्टी छह अप्रैल को मलप्पुरम लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए ‘‘अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व’’ करने के लिए इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता पी के कुन्हालीकुट्टी के सीट से इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने घोषणा की थी कि केरल के विधानसभा चुनावों के साथ मल्लपुरम लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव कराया जायेगा।

माकपा के दो बार सांसद रहे अब्दुल्लाकुट्टी को 2009 में उस समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करने के लिए वामदल ने पहली बार पार्टी से निष्कासित कर दिया था जब वह (मोदी) गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गये थे और दो बार राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।

वर्ष 2019 के आम चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की जीत के लिए प्रधानमंत्री की प्रशंसा करने के बाद अब्दुल्लाकुट्टी को कांग्रेस ने जून 2019 में पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब