लाइव न्यूज़ :

'ममता दीदी सो रही हैं, जंगलराज लौट आया है...' रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल और बिहार में हुई हिंसा पर बोले अनुराग ठाकुर

By आजाद खान | Updated: April 2, 2023 13:11 IST

रामनवमी के अवसर पर बिहार में हुई हिंसा पर बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा है कि 'दुर्भाग्य है कि बिहार फिर उसी राह पर जा रहा है। जैसा लालूराज के समय था। तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर जंगलराज की वापसी हुई है।'

Open in App
ठळक मुद्देरामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल और बिहार में हुई हिंसा पर अनुराग ठाकुर ने बोला है। उन्होंने कहा है कि राज्य में हिंसा हो रही है और ममता बनर्जी सो रही है। यही नहीं उन्होंने बिहार में हुए हिंसे पर भी बोला है और कहा है कि 'जंगलराज लौट आया है...।'

नई दिल्ली: रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य में हुई हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा है कि ये सब कुछ होता रहा है ममता बनर्जी सो रही हैं।

यही नहीं रामनवमी के मौके पर बिहार में हुई हिंसा पर भी बोला है और कहा है कि 'मैं इतना ही कहूंगा कि जिस तरह से बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और 'जंगलराज' आ गया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लालू शासन के दौरान जो जंगलराज था, वह तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से लौट आया है।'

बता दें कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में गुरुवार की शाम को रामनवमी की शोभायात्रा निकाला गया था। इस शोभायात्रा में दो समुहों के बीच जमकर हिंसा हुई थी। ऐसे में इस हिंसा में पुलिस की गाड़ी समेत कई दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया है और तोड़फोड़ के साथ आगजनी की गई थी। 

क्या कहा अनुराग ठाकुर ने

दरअसल, अनुराग ठाकुर दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 'आईआईएफएल जीतो अहिंसा रन' के मौके पर यहां आए थे। इस दौरान उन्होंने रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल और बिहार में हुई हिंसा पर बोलते हुए एएनआई से कहा है कि "रामनवमी के समय जैसे बंगाल और कुछ अन्य राज्यों में हिंसा हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। ममता दीदी सो रही है, एक वर्ग को संरक्षण दे रही हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सीएम के नाक तले हिंदूओं पर हमला होता है और वे मुकदर्शक बनी रहती हैं।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा है कि "कानून व्यवस्था कैसे चरमराती है इसकी सबसे बड़ी रोल मॉडल ममता बनर्जी हैं। एक वर्ग के साथ खड़े होकर हिंदूओं के खिलाफ हिंसा करने के लिए उकसाया कैसे जाता है वह ममता बनर्जी के बोलों से नज़र आता है। ममता जी, थोड़ी तो ममता दिखाइए।"

हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल और बिहार में हुई है कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है और शनिवार को कुल 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यही नहीं पुलिस ने दो मामले भी दर्ज किए है औक कई इलाकों में धारा 144 भी लगाई गई है। रविवार को बिहार पुलिस ने बताया है कि सासाराम और नालंदा जिले के बिहारशरीफ में हालात स्थिर है और नियंत्रण में है। 

पुलिस के अनुसार, असामाजिक तत्वों की पहचान के बाद घटना के सिलसिले में नालंदा में 27 और सासाराम में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और नालंदा में भी धारा 144 को लागू किया गया है।  

 

 

टॅग्स :अनुराग ठाकुरपश्चिम बंगालबिहारममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब