लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर ने बृजभूषण शरण सिंह पर कहा, "हम किसी को बचाना नहीं चाहते हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 5, 2023 10:54 IST

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों द्वारा बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर कहा कि सरकार की ओर से स्थिति सप्ष्ट है कि न तो हमारी मंशा किसी को बचाने की और न ही हम किसी के बचाव में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग ठाकुर ने पहलवानों द्वारा बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर दिया बड़ा बयान सरकार की मंशा न तो किसी को बचाने की और न ही हम किसी के बचाव में हैंसरकार लगातार खेल और एथलीटों के उत्थान के सकारात्मक उत्थान का प्रयास कर रही है

दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के मामले में स्पष्ट किया है कि सरकार निष्पक्ष न्याय के लिए कटिबद्ध है और पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे खेल मंत्रालय उनके आधार पर एक्शन लेगा। इसके साथ ही खेल मंत्री ठाकुर ने यह भी कहा कि सरकार महिला पहलवानों की मांग को समझ रही है और सरकार का लगातार प्रयास है कि खेल और एथलीटों का सकारात्मक उत्थान हो।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार पहलावानों ने अनुराग ठाकुर से मुलाकात की और बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगाये गये 7 साल पुरानी यौन आरोपों की शिकायत को साझा किया। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने पहलवानों द्वारा बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर कहा, "सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट है कि न तो हमारी मंशा किसी को बचाने की और न ही हम किसी के बचाव में हैं। सरकार का एकमात्र उद्देश्य मामले की निष्पक्ष जांच है और सरकार की ओर से इसमें कोई कोताही नहीं की जाएगी।"

उन्होंने कहा, "जिस दिन तीन पहलवानों ने मुझसे शिकायत की, मैं उसी दिन अपने सभी दौरे छोड़कर दिल्ली वापस आ गया। हमने लगातार दो दिनों तक पहलवानों से मुलाकात की। खिलाड़ियों को 7 साल पुरानी शिकायत थी। पहलवानों ने मुझे बताया कि वे मुझे सूचित करना चाहते थे ताकि आप उनके खिलाफ कार्रवाई करें।”

अनुराग ठाकुर का यह बयान प्रदर्शनकारी पहलवानों द्वारा हरिद्वार में गंगा में अपने पदकों को विसर्जित करने की धमकी देने के बाद आया है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "पहलवानों से पूछने के बाद ही हमने समिति का गठन किया था और समिति ने निष्पक्ष जांच की है।"

मालूम हो कि इससे पहले खबर आयी थी कि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पहलवानों की बीते शनिवार रात में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई थी। गृहमंत्री और पहलवानों के बीच यह बैठक पांच दिन के उस अल्टिमेटम के खत्म होने के एक दिन पहले हुए, जब पहलवानों के अपने पदकों को हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित करने का प्रयास किया था। जानकारी के अनुसार गृहमंत्री के आवास पर हुई राम में हुए यह बैठक करीब दो घंटे चली और लगभग आधी रात को समाप्त हुई।

टॅग्स :अनुराग ठाकुरखेलबजरंग पूनियाविनेश फोगाट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

ज़रा हटकेAnurag Thakur In Parliament: संसद में अनुराग ठाकुर का 'एलवी बेल्ट'?, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे थे सांसद? जानिए सच्चाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब