लाइव न्यूज़ :

अनुराग ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल से पूछा, 'V' कौन है और विजय नायर से आपके रिश्ते क्या हैं?

By शिवेंद्र राय | Updated: March 11, 2023 17:47 IST

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ चल रही सीबीआई जांच के बारे में अनुराग ठाकुर ने कहा, "लालू प्रसाद यादव का एक ही नारा था, 'तुम मुझे प्लॉट दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा'।

Open in App
ठळक मुद्देशराब घोटाला मामले में अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल से पूछे सवालअनुराग ठाकुर ने पूछा- 'V' कौन है और किसके मैसेज में आता है कि हमें पैसे की जरूरत है जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू परिवार पर भी अनुराग ने साधा निशाना

नई दिल्ली: शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआई और ईडी की कार्रवाई को आम आदमी पार्टी बदले की राजनीति बता रही है। अब आप के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। शनिवार (11 मार्च) को पुणे में अनुराग ठाकुर ने दिल्ली की आबकारी नीति के बारे में सीधे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि शराब घोटाले में एक नहीं बहुत सारे लोगों की भूमिका रही है। मेरा केजरीवाल से सवाल है कि  'V' कौन है और किसके मैसेज में आता है कि हमें पैसे की जरूरत है।

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा,  "अरविंद केजरीवाल, विजय नायर से आपके रिश्ते क्या हैं? जब आबकारी नीति बनी तब क्या विजय नायर वहां थे. आपका ये रिश्ता क्या कहलाता है।" अनुराग ठाकुर ने के कविता पर भी निशाना साधा और कहा कि क्या तेलंगाना में लूट कम कर ली थी जो दिल्ली भी लूटने चले आए।

रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ चल रही सीबीआई जांच के बारे में अनुराग ठाकुर ने कहा, "लालू प्रसाद यादव का एक ही नारा था, 'तुम मुझे प्लॉट दो, मैं तुम्हें नौकरी दूंगा'। सभी ने भ्रष्टाचार का अपना मॉडल जारी कर रखा था। आज जब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है, तो वे सभी एकजुट हैं।"

बता दें कि जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ चल रही सीबीआई जांच पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लालू यादव समेत नीतीश कुमार को भी घेरा। गौरव भाटिया ने कहा, "नीतीश कुमार जी को पलटू राम जनता इसीलिए कहती है। नीतीश जी, क्या आपने मांग नहीं की थी कि लालू यादव जी, राबड़ी जी और तेजस्वी जी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं और इन पर कार्रवाई होनी चाहिए लेकिन आज जब यह कार्रवाई हो रही है तो आप तथ्यों पर बात क्यों नहीं कर रहे।"

गौरव भाटिया ने आगे कहा, "जितने क्षेत्रीय दल भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जिन पर जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं तो वो कभी विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं। कभी इमोशनल कार्ड खेल रहे हैं। सारे भ्रष्टाचारी पकड़े जा रहे हैं बारी बारी।"

टॅग्स :अनुराग ठाकुरअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियालालू प्रसाद यादवसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए