लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप ने तापसी पन्नू के साथ फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू की

By भाषा | Updated: March 6, 2021 15:36 IST

Open in App

मुंबई, छह मार्च फिल्मकार अनुराग कश्यप ने अभिनेत्री तापसी पन्नू के साथ फिल्म ‘‘दोबारा’’ की शूटिंग फिर से शुरू करने की शनिवार को इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए लिखा है, ‘‘सभी नफरत करने वालों को हमारी तरफ से प्यार।’’

आयकर विभाग ने तीन मार्च को बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के साथ ही उनके साझेदारों के परिसरों पर तीन मार्च को छापेमारी की थी। उसके बाद से कश्यप की पहली टिप्पणी है। यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच के सिलसिले में की गई थी।

फिल्मकार ने सोशल मीडिया पर पन्नू के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी दूसरी परियोजना पर फिर से काम शुरू कर दिया है।

पन्नू और कश्यप दोनों ही कई मुद्दों पर अपने मुखर विचारों के लिए जाने जाते हैं।

इससे पहले दिन में पन्नू ने पेरिस में एक ‘‘कथित बंगले’’ और पांच करोड़ रुपये की ‘‘कथित रसीद’’ और ‘‘2013 में छापे’’ को लेकर ट्विटर पर एक बयान पोस्ट किया।

पन्नू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर भी कटाक्ष किया कि उनके यहां 2013 में भी छापेमारी की गई थी।

छापेमारी की कार्रवाई प्रोडक्शन हाउस और उसके प्रमोटर रहे कश्यप, निर्देशक-निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी, फिल्मकार विकास बहल और निर्माता-वितरक मधु मैंटेना के खिलाफ जांच का हिस्सा है। फैंटम फिल्म्स को 2018 में बंद कर दिया गया था।

केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने दावा किया है कि दो फिल्म निर्माण कंपनियों, दो प्रबंधन कंपनियों और एक प्रमुख अभिनेत्री के यहां छापे की कार्रवाई में आयकर विभाग ने 650 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं का पता लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम