लाइव न्यूज़ :

बिहारः सरफराज की जीत के बाद अररिया में लगे देश विरोधी नारे, दो आरोपी गिरफ्तार 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 16, 2018 09:05 IST

अररिया लोकसभा सीट पर आरजेडी की जीत दर्ज होने के बाद कुछ लोग पाकिस्तान के समर्थन में और भारत के विरोध में नारे लगा रहे थे।

Open in App

नई दिल्ली,16 मार्च: अररिया लोकससभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की जीत का जश्न मना रहे तीन लोगों का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वे देश विरोधी नारे लगाते हुए नजर आए। इस मामले में पुलिस ने देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश की जा रही है। यह नारे अररिया सीट से जीत दर्ज करने वाले सरफराज आलम के घर पास लगाए गए थे। पुलिस ने जिन नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनका नाम सुल्तान आजमी और शहजाद है, जबकि तीसरे का नाम आदिब रजा है। जिसकी तलाश की जा रही है।

खबरों के अनुसार, सोशल मीडिया के जरिए सामने आए वीडियो में कुछ लोग कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में और भारत के विरोध में नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए, 'भारत तेरे टुकड़े होंगे। पाकिस्तान जिंदाबाद।'

आरोप है कि सरफराज आलम की जीत के तुरंत बाद उन्हीं के समर्थकों ने यह वीडियो बनाया था। मामले की शिकायत की बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अररिया के नवनिर्वाचित सांसद सरफराज का कहना कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। 

इससे पहले सरफराज आलम से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ते लिया था। उन्होंने इस वीडियो को भी गलत बताया बता दिया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली और सरफराज के घर के पास का वीडियो निकला है। 

उधर, बुधवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि अररिया केवल सीमार्ती इलाका नहीं है। यह न केवल नेपाल और बंगाल से जुड़ा नहीं है बल्कि एक कट्टरपंथी विचार धारा को आरजेडी ने जन्म दिया है। यह बिहार के लिए ही खतरा नहीं है बल्कि देश के लिए भी खतरा होगा। वो आतंकवादियों का गढ़ बनेगा।

आपको बता दें अररिया लोकसभा सीट से दिवंगत सांसद तसलीमुद्दीन के बेटे सरफराज आलम विजयी हुए हैं। वह 61 हजार वोटों से जीते हैं। आरजेडी ने इमोशनल कार्ड खेलते हुए सरफराज आलम को टिकट दिया था। य‌‌ह थोड़ा दिलचस्प इसलिए भी हो गया था है कि पिता की मृत्यु तक, बल्कि अररिया लोकसभा उपचुनावों की घोषणा तक सरफराज जेडीयू की सीट पर अररिया जिले की ही जोकीहट विधानसभा सीट से विधायक थे। 

सरफराज आलम पर जनवरी 2015 में डिब्रूगढ़ राजधानी में महिला से छेड़छाड़ का अरोप है, जबकि जनवरी 2016 में पटना जीआरपी पुलिस की ओर से आईपीसी की धारा 341, 323, 290, 504 और 354A के तहत मामला दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से निलंबित भी किए गए थे। हालांक‌ि बाद में वे दोषमुक्त हो गए थे।

टॅग्स :उपचुनाव 2018राष्ट्रीय जनता दलभारतीय जनता पार्टीबिहारगिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव