लाइव न्यूज़ :

बलिया में वरिष्ठ लिपिक दो हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 9, 2019 13:22 IST

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय इण्टर कालेज ताजपुर मुड़ियारी मे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ लिपिक खड़ग बहादुर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे और दस हजार रुपए की मांग कर रहे थे। लिपिक के विरुद्ध सदर कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

बलिया जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के एक वरिष्ठ लिपिक को दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मनियर थाना क्षेत्र के रिगवन गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय इण्टर कालेज ताजपुर मुड़ियारी मे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।

उन्होंने जीपीएफ से दो लाख पचास हजार रुपये लोन लेने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन किया था। राजेश कुमार ने बताया कि लोन स्वीकृति के बाद भी पटल प्रभारी वरिष्ठ लिपिक खड़ग बहादुर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे थे और दस हजार रुपए की मांग कर रहे थे। राजेश ने बताया कि वह काफी प्रयास के बाद दो हजार रुपये में काम करने के लिए तैयार हुए।

इसके बाद राजेश ने एण्टी करप्शन कार्यालय वाराणसी में, इसकी शिकायत की। एण्टी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर सुरेन्द्र नाथ दुबे ने बताया कि कार्रवाई के लिए आठ मई की तिथि तय की गई। राजेश को पाउडर लगे दो हजार रुपए दिए गए। बुधवार को राजेश ने जैसे ही रुपए वरिष्ठ लिपिक को दिए, उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। लिपिक के विरुद्ध सदर कोतवाली में भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप